loading...

Raksha Bandhan 2019 : प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर कर राहुल को बताया दुनिया का सबसे अच्छा भाई

Raksha Bandhan 2019 : प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर कर राहुल को बताया दुनिया का सबसे अच्छा भाई

नई दिल्ली। गुरुवार को देशभर में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का पर्व जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। हर ओर देशभक्ति के साथ भाई-बहनों का प्यार भी देखने को मिला। आम और खास सभी ने त्योहार का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पीछे नहीं रहीं। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी के साथ बचपन की दो फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इनमें राहुल बहन प्रियंका को प्यार से पकड़े हुए और दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई करार देते हुए लिखा, मुझे लगता है कि चीजें अब भी बहुत बदली नहीं हैं। दुनिया का सबसे अच्छा भाई। गौरतलब है कि पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान भी राहुल-प्रियंका कई बार साथ-साथ मस्ती करते नजर आए थे और उन्होंने ऐसी तस्वीरें शेयर की थीं

Comments

loading...