जेठ की बर्थडे पार्टी में अजीब ड्रेस पहनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, समझ नहीं आएगा स्टाइल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब भी किसी पार्टी के लिए तैयार होती हैं तो बस सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं. मौका था जेठ जो जोनास के बर्थडे का तो प्रियंका ने ऐसा लुक लिया कि बर्थडे बॉय से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा का ड्रेसिंग सेंस चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रियंका एक ट्रांसपेरेंट ब्लैक ड्रेस में दिखीं. अगर देसी अंदाज में बताएं तो प्रियंका नेट का एक पोंचू पहने नजर आईं. इस स्टाइलिश पोंचू में फर से भी कारीगरी की गई थी. यह ट्रांसपेरेंट था तो प्रियंका ने की बिकीनी बॉडी साफ नजर आ रही थी. इसके साथ प्रियंका ने फर वाले ही जूते पहले थे. देसी गर्ल की डार्क लिपस्टिक और विंक आईलाइनर ने उनके लुक पर और चार चांद लगा दिए थे.

वहीं निक जोनास की बात करें तो वह ब्लैक सूट में नजर आए. वहीं बर्थडे बॉय यानी कि जो जोनास ने व्हाइट कोट और ब्लैक ट्राउजर पहना था. उनकी पत्नी सोफी टर्नर ने थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी. अब किसी ने जो भी पहना हो. पार्टी की हाईलाइट प्रियंका चोपड़ा का लुक रहा. वह निक के हाथ पकड़े पार्टी में एंटर हुईं और सभी उन्हें देखते रह गए.

Comments
Post a Comment