अचानक रूम के अंदर घुसा पति तो पत्नी मोबाइल पर देख रही थी यह चीज, इसके बाद जो हुआ वो...

गणेश नगर में प्रेस द्वारा पत्नी को जलाने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी का आरोप है कि भाई द्वारा मोबाइल पर भेजे गए संदेश को पढ़ते समय पति ने विवाद किया और उसके हाथ पर गर्म प्रेस रगड़ दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति मायकेवालों को लेकर आए दिन झगड़ा करता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Third party image reference
भंवरकुआं पुलिस ने सोनू की शिकायत पर उसके पति अश्विन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िता देर रात थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि मेरे पति ने गुस्से में मेरे साथ मारपीट की है। जब भी मैं अपने मायकेवालों से बात करने की कोशिश करती हूं तो वह बात नहीं करने देते।
Third party image reference
शुक्रवार को घर पर प्रेस करते हुए, इस दौरान मेरे भाई ने मोबाइल पर 'एक हजारों में मेरी बहना है' का वीडियो भेजा। मैंने अभी वीडियो खोला ही था कि मेरे पति आ गए। आते ही उन्होंने मेरा मोबाइल चेक किया। भाई के वीडियो को देखकर, वह चिल्लाने लगे की मैंने तुम्हे अपने भाई समेत मायकेवालों से बात करने के लिए मना किया है ना लेकिन मेरे मना करने के बाद भी तुम मोबाइल पर उनके वीडियो देख रही हो।
Third party image reference
मैंने कहा, मैं सिर्फ वीडियो देख ही तो रही हूं, जैसे ही मैंने यह कहा, उन्होंने प्रेस उठाया और मेरे दाहिने हाथ पर रख दिया। प्रेस रखते हुए वे मेरे हाथों पर रगड़ने लगे। जब मैंने दर्द से चीखकर प्रेस को हटाने की कोशिश की, तो उन्होंने मेरा गला दबा दिया। उन्होंने मेरी जमकर पिटाई की। इसके बाद मैंने मायके के सदस्यों को बुलाया, वे मुझे अपने साथ ले आए।
News source: patrika.com


Comments
Post a Comment