loading...

लाल किले से मोदी के भाषण पर सामने आई मायावती की प्रतिक्रिया, बोलीं...

लाल किले से मोदी के भाषण पर सामने आई मायावती की प्रतिक्रिया, बोलीं...

स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान देश के सामने कई समस्याएं रखीं और कई बड़े ऐलान भी किए जिनमें सेना के लिए किया गया ऐलान सबसे बड़ा है। मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण पर अब प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। बहुजनत समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Google Image

मोदी ने संबोधन में कई मुद्दों को किया समाहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कई मुद्दों को समाहित किया। 92 मिनट के भाषण में उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया लेकिन अनुच्छेद 370 पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इस अनुच्छेद की वकालत करने वाले लोगों को अगर ये जरूरी लगता था तो उन्होंने इसको स्थाई करना जरूरी क्यों नहीं समझा।

Google Image

देश के ज्वलंत मुद्दों को भी मोदी ने सामने रखा

पीएम मोदी ने इसके अलावा देश की बड़ी समस्याएं और ज्वलंत मुद्दों को भी लोगों के सामने रखा। उन्होंने तीन तलाक पर कानून का सराहा तो जनसंख्या वृद्धि पर चिंता जताई। इसके अलावा देश में जल संकट की समस्या पर भी केन्द्र और राज्य को साथ चलने के लिए कहा। उन्होंने बाढ़ पर भी चिंता जताई तो छोटे व्यापारियों और किसानों के लिए पेंशन प्रावधान की भी बात की।

Google Image

जानें मोदी के भाषण पर मायावती ने दिया क्या बयान

मायावती ने मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर के निवासियों के हित की बात कर रही है लेकिन सरकार को वहां के लोगों का भरोसा जीतना होगा। मायावती ने कहा कि मोदी ने अपने भाषण में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, महंगाई से लेकर हिंसा की कोई बात नहीं की है, इससे साफ है कि आम लोगों के जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बसपा सुप्रीमो बोलीं कि मोदी इन मुद्दों के साथ देश में भयमुक्त माहौल बनाने पर कुछ बोलते तो बेहतर हो सकता था।

Comments

loading...