बहन के पति के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिती में देख सोनू ने खोया आपा, अब सास ने खोले कई छुपे हुए राज

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव गढ़िया में मंगलवार रात महिला व उसके नंदोई की नदी में डूबकर मौत होने से गुरुवार को गांव में मातम छाया रहा। घटना के बाद से मृतका का पति घर से गायब है, जिसकी तलाश परिजन कर रहे हैं। दूसरी ओर महिला की सास का आरोप है कि बहू और नंदोई को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पुत्र स्वयं ही आत्महत्या करने लिए रस्सी लेकर भागा था।
अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। संदलपुर कस्बे के गढिया गांव में बुधवार की सुबह सेंगुर नदी में सोनू की पत्नी सीमा व उसके नंदोई फिरोजाबाद जिले के हराही गांव निवासी रामलखन उर्फ राजेंद्र का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने गांव के चौकीदार बेचे लाल की तहरीर पर दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को घटना को लेकर सोनू की मां राजा बेटी ने बताया कि उनके यहां उनकी बहन के दामाद मृतक राजेंद्र उनके घर में रुके थे।

मंगलवार की शाम उनके पुत्र सोनू ने राजेंद्र को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद सोनू घर से फांसी लगाने के लिए जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। पीछे से उसे बचाने के लिए परिजन व गांव वाले दौड़ पड़े। आरोप है कि तभी मौका पाकर उसकी पत्नी व नंदोई ने सेंगुर नदी के किनारे जाकर एक साथ नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। उनके पुत्र सोनू का अभी तक पता नहीं चला।
वहीं, मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। राजेंद्र का शव उसके परिजन फिरोजाबाद ले गए। थानाध्यक्ष मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। गले और पेट में बालू मिली। सोन की तलाश करवाई जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
Comments
Post a Comment