मस्जिद के पास कावड़िये के पैर में चुभ गया कंकर, तभी मुस्लिम युवक ने जो किया वो...

सहारनपुर में रहने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति ने पवित्र गंगाजल को जमीन पर गिरने से बचाकर भाईचारे की नजीर पेश किया है। दरअसल, कावड़िया अपने गंतव्य पर जा रहा था, तभी एक मस्जिद के पास पैर में अचानक कंकर धंस गया। कंकर धसने के वजह से उसके पैर डगमगाने लगते हैं। तभी मस्जिद के बाहर चबूतरे पर बैठे इमरान अंसारी दौड़कर कावड़िये के पास आते हैं एवं उसे सहारा देते हैं।
Third party image reference
यह घटना सहारनपुर में महिहाल खान आलमपुरा की नई मस्जिद के पास की है। इसके बाद, इमरान अंसारी ने कावड़िये के पंजे से कंकर को निकालाा और प्राथमिक उपचार के बाद गुहाओं के फल खिलाए गए। इस दाैरान इमरान अंसारी पूरे भाव के साथ कांवड़ काे अपने कंधे पर ही लिए खड़े रहे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम एकता की इस छवि की काफी सराहना की जा रही है और लोग कह रहे हैं कि , हिंदू-मुस्लिम एकता का एक अच्छा उदाहरण नहीं हो सकती है।
Third party image reference
देवभूमि हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िया जल चढ़ाने तक कावड़ Kanwar को जमीन पर नहीं रखते। यह माना जाता है कि यदि कावड़ को जमीन पर रखा जाता है, तो वह खंडित हो जाता है, और यही कारण है कि कावड़ को जमीन पर नही रखा जाता। इमरान अंसारी ने कावडिय़ों की मदद की, और जब तक कावड़िये के पैरों को आराम नहीं मिला, तब तक वह कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहे।
News source : patrika.com


Comments
Post a Comment