loading...

कश्मीर मामले पर पाकिस्तान ने खेला बड़ा दांव, कर दिया ये बड़ा ऐलान, इस बार ईद के दिन...

कश्मीर मामले पर पाकिस्तान ने खेला बड़ा दांव, कर दिया ये बड़ा ऐलान, इस बार ईद के दिन...

जब से जम्मू कश्मीर से पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35A खत्म किया है, पाकिस्तान में तभी से हड़कंप मच गया है। इस फैसले का विरोध करते हुए पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस, भारतीय फिल्मों और राजनयिक एवं व्यापार संबंधों पर रोक लगाने के बाद अब एक और बड़ा दांव खेल दिया है। आपको बता दें कि भारत में भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले का विरोध उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला जैसे कई दिग्गज नेताओं ने किया। लेकिन इसके बावजूद मोदी सरकार अपने उद्देश्य में सफल रही।
गूगल

संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने ठुकराया पाकिस्तान के अनुरोध

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से मदद मांगी। साथ ही पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की बात भी कही। लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान के इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और पाकिस्तान को शिमला समझौता की याद दिला दी।
गूगल

अब पाकिस्तान ने किया एक और बड़ा ऐलान

कश्मीरियों का दिल जीतने के लिए पाकिस्तान ने एक और बड़ा दांव खेल दिया है। दरअसल पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान करते हुए इस बार ईद के दिन पाकिस्तानी चैनलों पर प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इससे ना केवल पाकिस्तान बल्कि कश्मीरी लोगों की भावनाएं भी आहत न हो। ऐसा करके पाकिस्तान कश्मीरियों से उनकी सहानुभूति हासिल करना चाहता है।
सोर्स- अमर उजाला डॉट कॉम

Comments

loading...