सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्ती हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, तस्वीरें होश उड़ा देंगी

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया का बड़ा नाम अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं, स्पॉटबॉय.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है, उन पर आरोप है कि उन्होंने श्वेता की 19 साल की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उस पर हाथ उठाया, खबर के मुताबिक 38 साल के अभिनव कोहली श्वेता और उनकी बेटी पलक के साथ अक्सर शराब के नशे में इस तरह का व्यवहार करते रहते हैं लेकिन अब जब उन्होंने बिना सोचे समझे पलक पर हाथ उठाया तो श्वेता ने मामला पुलिस तक ले जाना ही बेहतर समझा और उसके बाद कोहली को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं पलक तिवारी
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अभी तक टीवी या बॅालीवुड में डेब्यू नहीं किया है। फिर भी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण कई बार चर्चा का विषय बनी रहती हैं, उनकी उम्र 19 साल है, वो अक्सर अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

दर्शील सफारी संग काम करने की चर्चाएं
हाल ही में उनकी एक ग्लैमरस फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, पलक ने लो-कट टॉप और ब्लू जींस में फोटो शूट कराया था, जिसकी काफी चर्चाएं हुई थींऐसी खबरें हैं कि वो 'तारे जमीं पर' फेम एक्टर दर्शील सफारी के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

पलक अपने दूसरे पिता की हरकतों से परेशान
फिलहाल अभी पलक अपने दूसरे पिता अभिनव कोहली की हरकत से काफी दुखी और परेशान हैं, गौरतलब है कि 'कसौटी जिंदगी की' शो से घर-घर फेमस हुईं श्वेता तिवारी बिग बॉस विनर रह चुकी हैं और आज से 6 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पलक के ही कहने पर अभिनव कोहली से शादी की थी क्योंकि श्वेता की पहली शादी, जो कि टीवी अभिनेता राजा चौधरी से हुई थी, वो टूट गई थी, राजा और श्वेता की बेटी पलक है, राजा भी श्वेता पर काफी जुल्म करते थे, उन्होंने उन पर कई बार शराब के नशे में हाथ उठाया था, जब अति हो गई तब श्वेता ने तलाक लेना ही उचित समझा था।

बेटी पलक के ही कहने पर श्वेता ने की थी दूसरी शादी
राजा चौधरी से शादी टूटने के बाद श्वेता अकेली अपनी बेटी संग जिंदगी में आगे बढ़ रही थीं कि तभी उनकी लाइफ में अभिनव कोहली की एंट्री हुई, पलक ही दोनों के मिलने का कारण थी, लेकिन श्वेता ने शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन पलक के बार-बार दवाब डालने की वजह और अभिनव का पलक के प्रति सकारात्मक रवैया और प्रेम की वजह से ही श्वेता ने शादी करने का फैसला लिया था और 6 साल पहले दोनों ने शादी कर ली, इस बात का खुलासा खुद श्वेता ने एक इंटरव्यू में किया था, फिलहाल दोनों को शादी से एक बेटा रियांश है।

अभिनव और श्वेता को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया गया
हालांकि अभिनव और श्वेता को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है, गौरतलब है कि पिछले एक साल से श्वेता और अभिनव के रिश्तों में काफी तनाव आ चुका था। इसका कारण था दोनों का करियर। जहां अभिनव अपने करियर में कुछ ठोस नहीं कर पाए थे वहीं श्वेता टीवी की सबसे पॉपुलर हीरोइन हैं। श्वेता और अभिनव सीरियल 'जाने क्या बात है' में देवर - भाभी के किरदार में दिखाई देते थे।
Comments
Post a Comment