loading...

मुस्लिम होने के कारण इस एक्ट्रेस को कोई नहीं देता था घर, खाई खूब ठोकरें


रहा था और इसकी वजह उनका धर्म था. जी हाँ, कभी एकता कपूर के सीरियल में दमदार किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं.
वहीं एक समय अपनी आपबीती सुनाते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि- 'मैं मुंबई में घर लेने के काबिल नहीं हूं. इसकी वजह मेरा एमबीए होना है जिसका अगर आप मतलब निकाले तो मुस्लिम बैचलर एक्टर है. 8 साल बीत गए हैं लेकिन क्या पाया? मैं एक एक्टर हूं और शराब, सिगरट से दूर रहती हूं. मेरा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. आप लोग मेरा चरित्र मेरे काम से कैसे जज कर सकते हैं? ब्रोकर सिंगल होने की वजह से किराया बढ़ाकर बताता है. किसी और को फोन करो तो वो पूछता है कि हिंदू या मुस्लिम. कई साल बीत गए हैं लेकिन मेरा संघर्ष जारी है. मैं आप सबसे इतना पूछना चाहती हूं कि इतनी सफलता पाने के बाद भी मैं मुंबई की रहने वाली हूं या नहीं?'
आप सभी को यह भी बता दें कि शिरीन मिर्जा मुख्य रूप से जयपुर की रहने वाली हैं और शिरीन ने कई शोज में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान 'ये है मोहब्बतें' से मिली. वहीं उन्होंने इस शो में नकारात्मक भूमिका निभाई जिससे वह चर्चाओं में आईं.

Comments

loading...