बेगम के सामने बूढ़े लगते हैं नवाज, बहुत छोटी उम्र में अपने पहले प्यार से रचाया था निकाह

हिंदी सिनेमा जगत में तमाम सितारे है, जो अपने से कम उम्र की लडकियों से शादी कर चुके है, जिसके कारण आज वे बीवी के सामने बूढ़े दिखने लगे हैं। हम सभी के बारे में तो बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन एक ऐसे अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे आप भी अच्छी तरीके से जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की।
Third party image reference
नवाजुद्दीन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बड़ा संघर्ष किया है। शायद ही कोई दूसरा अभिनेता बॉलीवुड में होगा जिसने नवाज के जितना संघर्ष किया होगा। संघर्ष के दिनों में नवाज ने पैसों की तंगी भी बहुत झेली। शुरुआत में वह सिर्फ छोटे-मोटे रोल कर लिया करते थे, लेकिन आज वह समय आ चुका है कि नवाजुद्दीन के साथ बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स काम करने के लिए मरते हैं। छोटे-मोटे रोल को निभाने के बारे में अब नवाज सोचते भी नहीं हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल खान और 'सेक्रेड गेम्स' गणेश गायतोंडे जैसे किरदारों की बदौलत नवाजुद्दीन ने पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त की है।
Third party image reference
नवाजुद्दीन के अभिनय को तो सभी लोग पसंद करते हैं और उनके जानदार अभिनय से सभी अच्छी तरीके से वाकिफ हैं, लेकिन नवाजुद्दीन की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। उनकी बेगम को भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। आपको बताना चाहते हैं कि नवाजुद्दीन एक शादीशुदा इंसान हैं। नवाजुद्दीन ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने पहले प्यार से निकाह रचा लिया था, तब उनकी उम्र करीब 20 से 24 वर्ष होगी। उनकी धर्मपत्नी का नाम अंजलि है जिनसे वह बेपनाह मोहब्बत करते हैं।
Third party image reference
बहुत छोटी उम्र मे निकाह रचाने वाले नवाजुद्दीन अपनी बीवी से उम्र में काफी बड़े हैं। उनकी उम्र 45 वर्ष है। उनकी बीवी की असली उम्र तो किसी को भी नहीं पता है लेकिन सूत्रों के मुताबिक अंजलि की उम्र करीब 31 वर्ष है। अगर बीवी की उम्र 31 मान कर चलें तो नवाजुद्दीन पूरे 14 साल बड़े हैं। उम्र में छोटी लड़की से निकाह करने की वजह से ही आज नवाजुद्दीन बीवी के सामने बूढ़े लगते हैं। वो काफी दुबले पतले भी हैं, जिसकी वजह से वह और भी बूढ़े नजर आते हैं।
साल 2017 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अंजलि के अलग होने की खबरें आई थी। खबरों में कहा गया था कि अंजलि ने नवाजुद्दीन का घर छोड़ दिया है और वह अपने बच्चों के साथ मायके में रहने लगी हैं। फिर कुछ दिनों बाद नवाज और अंजलि के बीच सब कुछ ठीक हो गया। नवाज ने कभी भी इंटरव्यू में इस निजी मामले पर खुल कर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने बातों-बातों में ही कहा था कि वह अपनी बीवी से डरते नहीं हैं।
Source: Patrika, Stars Unfolded


Comments
Post a Comment