भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का बड़ा खुलासा- चप्पलों से पिटा चुके हैं पवन सिंह, जानिये वजह
लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अक्षरा सिंह ने अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के एक थाने में FIR दर्ज करवाई है. वहीं उन्होंने फिर एक बड़ा खुलासा कर दिया है. रविवार को लाइव सिटीज से विशेष बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा है कि एक बार पवन सिंह चप्पल से मार खा चुके हैं.
आपको बता दें कि लाइव सिटीज से विशेष बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा कि पिछले एक साल से हमलोग रिलेशन में नहीं है. उन्होंने कहा कि जब उनकी शादी हो गई तब हम लोग अलग हो गए. परन्तु पवन चाहते थे कि शादी के बाद भी उनके साथ रहूं, जो मुझे बिल्कुल मंजूर नहीं था. अक्षरा ने कहा कि उसके बाद से वो धमकी देने लगे और इंडस्ट्री से निकालने की बात करने लगे. हालांकि अक्षरा इन सब के बावजूद चुप रही. उन्होंने कहा कि पवन ने सभी प्रोड्यूसरों को मुझे साइन नहीं करने को कह दिया. जिसके बाद मुझे फिल्म भी मिलनी बंद हो गई. फिर भी कई छोटी बड़ी फिल्मे कर रही थी.
उन्होंने बताया कि पवन सिंह मुझे जान से मारने की भी धमकी देने लगे. और तो और उन्होंने उनकी म्यूजिक कंपनी को भी गाना रिलीज करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो लगातार मुझे तंग कर रहे थे, लेकिन मै अपनी इज्जत की खातिर चुप रही. उन्होंने कहा कि पवन सिंह उन्हें जान से मरवाने की बात कर रहे हैं और बिहार आने से भी रोक लगाने की बात कर रहे हैं. अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन ने धमकी दी है कि वो उनपर तेज़ाब फेंकवा देंगे. उन्होंने इसके लिए सिक्युरिटी की मांग भी की है.
लाइव सिटीज से विशेष बातचीत में अक्षरा सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पवन सिंह सेट पर अक्सर उनसे जबरदस्ती करते थे. उन्होंने कहा कि पैर छूकर नहीं गई तो सेट पर तमाशा कर दूंगा. अगर मै पैर छूकर नहीं गई तो वो सुबह से दारु पीकर ड्रामा करते थे, इसकी गवाह पूरी इंडस्ट्री है. अक्षरा सिंह ने कहा कि पवन राजा के शूटिंग के दौरान सुबह दारु पी और सबके सामने कहा कि ये मेरी बात नहीं मानी तो इसे फिल्म से आउट करो.इस दौरान मेरी माँ भी मौजूद थी और उन्हें पता नहीं था कि हमदोनो रिलेशन में हैं. उन्होंने पवन को चप्पल फेंक कर मारा था.
Comments
Post a Comment