लंदन में पढ़ रही है अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी, उसके बारे में सामने आई बड़ी खबर

तेलंगाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखने वाले ओवैसी परिवार को दो भाई मिलकर संभालते हैं। उनके नाम अकबरुद्दीन ओवैसी और असदुद्दीन ओवैसी हैं। असदुद्दीन बड़े भाई हैं और हैदराबाद से सांसद बने हैं जबकि छोटे भाई अकबरुद्दीन चंद्रायंगुट्टा सीट से विधायक हैं। हम आपको अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी के बारे में बताते हैं जो लंदन से पढ़ाई कर रही है। उसके बारे में एक बड़ी खबर सामने सामने आई है। इस खबर को एक जनसभा में खुद असदुद्दीन ने ही बताया।
Google Image
साल 1995 में हुई थी शादी
अकबरुद्दीन ओवैसी की शादी साल 1995 में सबीना फरजाना नाम की युवती से हुई थी। उनकी पत्नी पहले ईसाई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था और शुरुआत में उनके पिता ने इस रिश्ते को अपनाया भी नहीं था लेकिन बाद में सब ठीक होता गया। उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक बेटी है जिसका नाम फातिमा ओवैसी है।
Google Image
लंदन से एलएलबी कर रही है बेटी
सियासत डॉट कॉम की खबर के मुताबिक हाल ही में लंदन से इलाज करवाकर लौटे अकबरुद्दीन ने अपनी बेटी के बारे में लोगों से एक जनसभा में बात की। वो लोगों से बेटियों को पढ़ाने और तालीम देने की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी फातिमा के बारे में भी बताया। वो लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही है। इस समय वो एलएलबी प्रथम वर्ष पास कर द्वितीय वर्ष में गई है।
Google Image
जानें फातिमा के बारे में बड़ी खबर
अकबरुद्दीन ओवैसी ने बताया कि वो अभी लंदन से इलाज करवाकर लौटे हैं। वहीं उनकी बेटी अभी लंदन में ही लॉ की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उनको खबर मिली है कि उनकी बेटी फातिमा ने लंदन में अपने कॉलेज में टॉप किया है। विधायक ने ये बताया कि उसको पढ़ाने के लिए उनकी पत्नी भी लंदन में ही रुकी हुई हैं जो बेटी की देखभाल करती हैं। इसके साथ ही जनसभा में उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया।



Comments
Post a Comment