ट्रेन में सफर बिना टिकट पकड़ी गई छात्रा, फिर टीटीई ने जो किया, जानकर सब रह गए दंग

आज के समय में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है चाहे वो महिला हो या पुरूष। लेकिन वहीं बात आ जाती है महिलाओं से जुड़े अपराधों की तो आए दिन इसकी संख्या में बढ़ोतरी हो रहा है। यहीं कारण है कि कई घरों में अगर लड़कियां घर से बाहर निकलकर कुछ काम करना चाहे या फिर किसी स्कूल या कॉलेज में पढ़ना चाहे तो घर वाले भी उसे बाहर भेजने से पहले 100 बार सोचते हैं। वहीं आज हम आपका एक ऐसी घटना से रूबरू कराने जा रहे हैं जो पूरे दुनिया को शर्मसार करती है।
जी हां दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना अभी कुछ ही दिनों पहले की है। बता दें कि ये घटना काशी विश्वनाथ ट्रैन में घटी। दरअसल हुआ यह था कि एक लड़की ट्रैन में बिना टिकट के यात्रा कर रही थी कि तभी अचानक टीटीई आ जाता हैं। फिर क्या होता है उसके पास टिकट न होने के कारण टीटीई कुछ ऐसा करता है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि हर रोज की तरह टीटीई भी ट्रेन में चेकिंग करने आता है और जब उसे यह पता चलता है कि उसके पास टिकट नहीं है तो वह उसका फायदा उठाने की कोशिश करता है जी हां सबसे पहले तो उस टीटीई ने लड़की को एक सीट दे दी और फिर अपना रौब झाड़ते हुए लड़की से कहा कि कोई आये तो बोल देना कि तुम टीटीई रवि कुमार मीणा की गर्लफ्रेंड हो।
जरा हिम्मत तो देखिए सरकारी कर्मचारी होते हुए उसने अपने पद का फायदा किस तरह उठाया। फिर लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की लडक़ी ने अपने बयान में कहा कि टीटीई ने उसे कहा कि अगर तुम मेरी गर्लफ्रैंड बन जाती हो तो में तुम्हे खुश रखूंगा और बड़े बड़े सपने दिखाने लगा लेकिन लडक़ी एक इज्जतदार घराने से थी तो यह बात सुन फौरन टीटीई पर गुस्सा हो गई और उसने इस बात की शिकायल सीधे जाकर GRP से कर दी जिसके बाद उसी वक्त तुरंत टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया।
इतना ही नहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि उस टीटीई ने अपना रुतबा दिखाने के लिए लड़की को AC कोच में सीट दिलाई और फिर उस लड़की का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन वो कहा गया है न कि जिसका कोई नहीं होता उसके साथ भगवान होता है। इस घटना में भी यही हुआ दरअसल लड़की के पास ही बैठी एक महिला ने हिम्मत करते हुए ट्रेन में खड़े एक जीआरपी के सिपाही से यह पूरी घटना बता दी। ये घटना छोटी मोटी नही थी, इसके तुरन्त बाद ही रवि कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा ने बताया कि वह जल्दी में थी और ट्रेन पकड़ने के चक्कर में टिकट नहीं ले सकी।



Comments
Post a Comment