कभी बॉलीवुड पर राज करता था यह एक्टर, भाई को तलवार से मारकर इंडस्ट्री से हो चुका है गायब

गुजरे जमाने मे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कई ऐसे स्टार थे, जिनके दमदार अभिनय और के लाखों दीवाने दुनिया भर मे मौजूद थे। इनमे से जहां कुछ अभिनेताओं को अपनी ढलती उम्र या फिर अपनी बीमारी की वजह से बॉलीवुड से दूर होना पड़ा, तो वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्हें अपने विवादों या गुस्सैल स्वभाव की वजह से बॉलीवुड से दूर होना पड़ा है। आइये आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे मे बताते हैं।
Third party image reference
इस अभिनेता का नाम है टीनु वर्मा। टीनु वर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'आंखे' से की थी, और फिर, 'मेला', 'सौतन', 'हिम्मत' और 'माँ तुझे सलाम' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

आपको बात दे साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मेला' इनके करियर की सबसे धाकड़ फिल्म है। इस फिल्म में ये खतरनाक गुज्जर का किरदार निभाए थे, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इनके इस किरदार की वजह से ही यह फिल्म खूब चली थी, और रातों रात ये काफी फेमस हो गए थे, लेकिन इनकी एक गलती की वजह से इनका करियर बर्बाद हो गया, और यह बॉलीवुड से दूर हो गए।
Third party image reference
दरअसल गोरेंगाव में मौजूद अपने पैतृक की वजह से इनके सौतेले भाई मनोहर वर्मा से झगड़ा हो गया था। इस दौरान उन्होंने अपने भाई मनोहर लाल पर तलवार से हमला कर दिया था। जिसमे मनोहर लाल को गहरी चोट आई, और मामला पुलिस के पास गया, और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे यह मामला आज भी चल रहा है।


Comments
Post a Comment