loading...

कुलभूषण जाधव पर नहीं चला भारत को झुकाने का पाकिस्तानी दांव, मोदी ने ले लिया दमदार फैसला


जासूसी के आरोप में पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने एक बार फिर अन्तरराष्ट्रीय सियासत करनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान फिर से कूटनीति के जरिए भारत को झुकाना चाह रहा था। अन्तरराष्ट्रीय कोर्ट ने साफ आदेश दे दिया था कि जाधव को रायनयिक पहुंच का लाभ देना होगा लेकिन इसमें भी पाकिस्तान ने पेंच फंसा दिया था। आजतक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक वो भारत को झुकाना चाह रहा था लेकिन मोदी सरकार नहीं झुकी और दमदार फैसला ले लिया।

Google Image

आखिर क्या थी पाकिस्तान की कूटनीति

कुलभूषण जाधव केस में अन्तरराष्ट्रीय कोर्ट ने सिर्फ कुलभूषण की फांसी पर रोक लगाकर पाक से दोबारा विचार करने को कहा था, बल्कि वियना संधि के तहत उनको काउंसिलर एक्सेस यानि राजनयिक पहुंच भी देने की बात की थी। पहले पाकिस्तान तैयार हो गया था लेकिन ऐन वक्त पर पाक ने बड़ी चाल चल दी। पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कहा कि वो दो शर्तों पर ही राजनयिक पहुंच का लाभ देगी।

Google Image

जानें मोदी सरकार का दमदार फैसला

पाक की सशर्त काउंसिलर एक्सेस पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। भारत सरकार ने पाक के आगे न झुकने और सशर्त राजनयिक पहुंच पर निर्णय करते हुए इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा था कि पूरी प्रक्रिया के दौरान वहां पाक अफसर मौजूद रहेगा और प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इन दोनों शर्तों को भारत ने ठुकरा दिया है।
दोस्तो आपको क्या लगता है कि मोदी सरकार का ये फैसला कैसा है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।


(न्यूज सोर्स- aajtak.indiatoday.in)

Comments

loading...