कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराने वाली आसिया अंद्राबी अब न “घर” की रही न घाट की!

नई दिल्ली। मोदी सरकार की कश्मीर के अलगाववादियों पर सख्त नीति का असर रोज ही नजर आ रहा है। एक के बाद दूसरे अलगाववादियों के घर और ठिकानों पर दबिश जारी है। उनके पाकिस्तान से आने वाले फंडिग के सारे चैनल तोड़े जा चुके हैं। इस बीच एनआइए ने कश्मीर में भारत विरोध की सबसे बड़ी सरपरस्त आसिया अंद्राबी को ऐसा सबक सिखाया है जिसे वह जीवन भर नही भूल सकेगी। एनआइए ने आसिया अंद्राबी का घर सीज कर दिया है। आसिया फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
कश्मीर में खुलकर अलगाववाद, जेहाद और पाकिस्तान की वकालत करने वाली आसिया अंद्राबी घर की बची न घाट की। एनआइए ने श्रीनगर स्थित उसका घर सीज कर दिया है। एजेंसी को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि आसिया अंद्राबी ने टेरर फंडिग के पैसों से ये घर बनाया है। अब जांच होने तक वह इस घर को बेच नही सकती।
आसिया ने एनआइए के आगे हाफिज सइद से रिश्तों को लेकर भी कई अहम खुलासे किए हैं। आसिया का भतीजा पाकिस्तान की सेना में कैप्टन है। उसके दूसरे रिश्तेदार भी पाकिस्तान की सेना और आइएसआई से सीधे जुड़े हुए हैं। वह पाकिस्तानी सेना और आइएसआइ की शह पर ही कश्मीर में भारत विरोधी प्रदर्शन कर रही थी और युवाओं व महिलाओं को उकसा रही थी।
उसे इसके लिए आइएसआई से मोटी रकम मिलती रही है। जांच में यह भी पता चला कि उसने इस रकम के बड़े हिस्से का इस्तेमाल खुद की प्रापर्टी बनाने में किया है। कश्मीर के युवाओं को आतंकवाद की फैक्ट्री बनने की नसीहत देने वाली आसिया का अपना बेटा मलेशिया में आराम से पढ़ाई कर रहा है।
उसने मनी लॉंड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए कश्मीरी बिजनेसमैन जहूर वटाली से अपने बेटे की खातिर पैसे भी लिए थे। वह कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराने और पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने के लिए भी कुख्यात रही है।



Comments
Post a Comment