loading...

पाकिस्तान से तनाव के बीच अब सामने आया राजनाथ सिंह का दमदार बयान, बोले...

पाकिस्तान से तनाव के बीच अब सामने आया राजनाथ सिंह का दमदार बयान, बोले...

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव जारी है। पुलवामा हमले से चले आ रहे तनाव में अब और इजाफा हो गया क्योंकि भारत ने जम्मू कश्मीर पर बड़ा फैसला लिया है जो पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है। पाकिस्तान से तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण से धमाकेदार बयान दिया है। उन्होंने ये बयान परमाणु हथियारों की नीति के संबंध में दिया है।

Google Image

अटल की पहली पुण्यतिथि में पोखरण पहुंचे थे राजनाथ

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री जैसे बड़ा पद संभालने वाले राजनाथ सिंह दूसरे कार्यकाल में रक्षामंत्री का बड़ा कदम संभाल रहे हैं। वो शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए राजस्थान के पोखरण में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साहस का जिक्र किया और 1998 के परमाणु परीक्षण के बारे में बताया।

Google Image

जानें राजनाथ सिंह का दमदार बयान

भारत ने साल 1998 में परमाणु हथियारों के प्रयोग को लेकर नीति बनाई थी कि किसी भी देश के खिलाफ भारत पहले इन हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा। हालांकि पहली बार पोखरण में राजनाथ सिंह ने दमदार बयान दे दिया। वो बोले कि भारत अब तक उसी नीति पर कायम है लेकिन आगे क्या होगा, ये पूरी तरह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यानि राजनाथ ने साफ कर दिया है कि भारत अपनी इस नीति में बदलाव भी कर सकता है।
दोस्तो आपको क्या लगता है भारत को अपनी नीति बदलनी चाहिए या नहीं, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- aajtak.indiatoday.in)

Comments

loading...