loading...

इस वजह से सभी जगह फूंके जा रहे है सोनाक्षी के पुतले, अभिनेत्री बोलीं- मैं माफी मांगती हूं


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिर से विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। आपको बता दें यह अभिनेत्री आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होती आ रही हैं। देश के कई हिस्सों में सोनाक्षी सिन्हा के पुतले जलाए जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के जो पुतले जला रहे हैं वह सभी वाल्मीकि समाज के हैं। वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज का अपमान किया है। इस घटना के तुरंत बाद सोनाक्षी सिन्हा ने माफी मांगी है।

Third party image reference
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने वाल्मीकि समाज से माफी मांगी है। 23 जुलाई 2019 के दिन सिद्धार्थ कनन के साथ हुए मेरे साक्षात्कार के संदर्भ में, मैं सुनिश्चित करती हूं कि वाल्मीकि समाज के प्रति मुझे अत्यंत आदर है और मैं वाल्मीकि समाज का पूरी तरह से सम्मान करती हूं।

Third party image reference
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा यदि किसी भी लोगों को मेरे कोई भी बोल से ठेस पहुंची हो या फिर किसी को भी हानि हुई हो तो मैं क्षमा मांगती हूं। मैं आश्वस्त करना चाहती हूं कि मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Third party image reference
सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक और एक अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आपको क्या लगता है क्या सोनाक्षी सिन्हा सही है या नहीं नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Comments

loading...