loading...

भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी बनने वाला है पिता, खुद शेयर की प्रेगनेंट वाइफ की तस्वीरें!

इंडियन टेस्ट टीम के उप कप्तान और शानदार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे जल्द ही पिता बनने वाले हैं.अजिंक्य रहाणे और उनकी बेगम राधिका ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की सूचना दी हैं.

Third party image reference
इन्होंने अपने अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की है इसमें कैप्शन के साथ-साथ तस्वीरों को देखकर साफ-साफ नजर आ रहा है कि राधिका प्रेग्नेंट है.राधिका ने पारंपारिक वेशभूषा पहन रखी है जिससे लग रहा है कि यह उनकी गोद भराई की रसम के समय की तस्वीरें हैं.

Third party image reference
राधिका ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम अपने परिवार में थोड़ा और प्रेम जोड़ रहे हैं.

Third party image reference
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, अजिंक्य रहाणे और राधिका बचपन से मित्र थे.लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के पश्चात दोनों ने 26 नवंबर 2014 में विवाह कर लिया.

Third party image reference
अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज के विरूद्ध होने वाली 2 टेस्ट मुकाबलों की श्रंखला के हिस्सा है. श्रंखला का पहला मैच 22 अगस्त को होने वाला है. अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मिली टेस्ट श्रंखला की जीत के पश्चात पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे.

Comments

loading...