loading...

सैफ और करीना की शादी में ऐसी नजर आई थीं सारा, अमृता ने सजाया था, लुक था बड़ा प्यारा


सारा अली खान की डेब्यू फिल्म पिछले साल 2018 में आई थी । रोहित शेट्टी ने उन्हें रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म 'सिंबा' में कास्ट किया था । इस एक साल में सारा ने काफी सक्सेस हासिल कर ली है । उनकी दूसरी फिल्म 'केदारनाथ' थी । अब सारा, कार्तिक आर्यन के साथ अपने पिता सैफ की फिल्म 'लव आज कल' के रीमेक में नजर आएंगी । 
रा अली खान की अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। सैफ और करीना की शादी के वक्त सारा 16 साल की थीं । शादी की तस्वीरों में सारा पीले रंग का सलवार सूट पहने दिखी थीं । सारा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में करीना और सैफ की शादी को लेकर कई बातें बताई थीं । 
सारा ने कहा था, 'अब्बा की शादी के लिए मेरी मां अमृता सिंह ने ही मुझे तैयार किया था ।' इससे साफ जाहिर है कि सारा या अमृता को सैफ-करीना की शादी से कभी कोई परेशानी नहीं रही । सैफ-करीना की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी । 
फोटो में सैफ-करीना के अलावा सोहा अली खान, सारा अली खान, सबा अली खान, इब्राहिम और शर्मिला टैगोर नजर आ रही हैं । इब्राहिम उस वक्त 11 साल के थे । सारा ने करण के शो में ये भी बताया था कि वो करीना को किस नाम से पुकारती हैं । 
सारा कहती हैं, 'अगर मैं करीना को 'छोटी मां' कहूंगी तो वो सदमे में आ जाएंगी।' इसके बाद करीना ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी । करीना ने कहा, "मैं हमेशा सैफ से कहती हूं कि मैं केवल सारा और इब्राहिम की अच्छी दोस्त हो सकती हूं ।'
सारा कहती हैं, 'अगर मैं करीना को 'छोटी मां' कहूंगी तो वो सदमे में आ जाएंगी।' इसके बाद करीना ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी । करीना ने कहा, "मैं हमेशा सैफ से कहती हूं कि मैं केवल सारा और इब्राहिम की अच्छी दोस्त हो सकती हूं ।'

Comments

loading...