loading...

नहीं रही सलमान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' की यह हीरोइन, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड

Mysterious news: साल 2011 में आई सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' तो आपने देखी ही होगी इस फिल्म में करीना कपूर की मां मिस राणा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि विद्या सिन्हा थी वह इस फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आई थी, लेकिन कल 15 अगस्त को दोपहर को करीब एक बजे इस दुनिया को छोड़ कर चल बसी । जी हां इनका निधन हो चुका है जिसके बाद पूरा बॉलीवुड परिवार शोक में डूब चुका है।

इस वजह से हुआ निधन

फेफड़े और हृदय संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया । जुहू के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने 71 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली । मिली जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन इनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसकी वजह से इनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और जहां वह वेंटिलेटर पर रखी गई थी आपको बता दें कि फेफड़े की बीमारी विद्या सिन्हा को पिछले कुछ सालों में हुई थी, लेकिन इस बात का जब इनको पता चला तब बीमारी ज्यादा बढ़ चुकी थी ।

Third party image reference

दे चुकी है अमर फिल्में

भले ही आज विद्या सिंहा हमारे बीच नहीं रही लेकिन इन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो लोग आज भी बार-बार देखना पसंद करते हैं और इनके द्वारा निभाए गए किरदार अमर हो चुके हैं । अगर हम बात करें इन की सुपरहिट फिल्मों की तो कर्म, मीरा, सबूत, रजनीगंधा, छोटी सी बात, पति पत्नी और वह, मुक्ति और भी कई शामिल है । आपको बता दें कि 1974 में मशहूर कहानीकार मन्नू भंडारी की कहानी 'यही सच है' पर बनी फिल्म रजनीगंधा से विद्या सिंहा का घर घर में मशहूर हो गई थी और इस फिल्म से इन्होंने काफी नाम कमाया था । यह फिल्म शायद हर किसी की पर्सनल फेवरेट होगी।

Third party image reference
अपनी खूबसूरती के साथ-साथ विद्या सादगी के लिए भी जानी जाती थी । आपको बता दें कि इन्होंने अपने करियर में करीब 25 जितनी फिल्मों में कामy किया है और इनकी आखिरी फिल्म बॉडीगार्ड थी जिनमें वह कैमियो करते हुए नजर आई थी । आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिल्मी दुनिया से दूर हो कर वह टेलीविजन में काम कर रही थी जी हां मशहूर और सुपरहिट टीवी शो कुल्फी कुमार बाजे वाला में विद्या सिंहा दादी जी का किरदार निभा रही थी ।

Third party image reference
आपको बता दें कि छोटे पर्दे पर वह कई सीरियल में काम कर चुकी है जैसे कि इश्क का रंग सफेद, हार जीत, कुबूल है, और चंद्र नंदिनी । इस बात का पता जैसे ही बॉलीवुड के सितारों को चला तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निधन पर दुख व्यक्त किया है ।

Third party image reference

आखिरकार हम बस यही कहना चाहेंगे कि भगवान विद्या सिन्हा की आत्मा को शांति दे आप भी नीचे कमेंट बॉक्स में 'RIP' लिखना ना भूलें, धन्यवाद।

Comments

loading...