राज्यसभा में संविधान फाड़ने वाले सांसदों को महबूबा मुफ्ती ने दी चेतावनी, कहा...

सोमवार को राज्यसभा में धारा 370 को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा राज्य को दो भागों में विभाजित करने का प्रस्ताव पेश किया था। अमित शाह द्वारा इस प्रस्ताव को पेश करने के बाद पीडीपी के दो राज्यसभा सांसदों ने विरोध स्वरूप संविधान फाड़ दिया था। अब संविधान फाड़ने वाले दोनों सांसदों को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी दी है।
Third party image reference
सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा जम्मू-कश्मीर राज्य के विभाजन का ऐलान करते ही विपक्षी पार्टियों ने सदन में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया था। कांग्रेस, डीएमके और अन्य विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के इस ऐलान का विरोध कर रहे थीं। इसी बीच महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के 2 सांसदों ने सरकार द्वारा लाए गए विधेयक पर विरोध जताते हुए संविधान फाड़ दिया था। इसके बाद राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने दोनों सांसदों को सदन के बाहर भेज दिया था। सदन के बाहर भी पीडीपी के राज्यसभा सांसद एमएम फैयाज ने अपना कुर्ता फाड़कर तथा बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था।
संविधान फाड़ने वाले सांसदों को महबूबा मुफ्ती की चेतावनी-
Third party image reference
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती धारा 370 को हटाने का जमकर विरोध कर रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने धारा 370 को हटाने वाले दिन को भारतीय संविधान के लिए काला दिन बताया था। महबूबा मुफ्ती को सोमवार से ही नजरबंद कर दिया गया है। समाचार एजेंसियों से प्राप्त खबर के अनुसार महबूबा मुफ्ती ने संविधान फाड़ने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्यसभा के सांसद या तो इस्तीफा दें या फिर पार्टी से निष्कासन का सामना करें।


Comments
Post a Comment