सेवानिवृत्त फौजी की बीवी से अवैध संबंधों में युवक को घेरकर मारी गोली, पत्नी बोली अचानक हुई फायरिंग

इटावा में मोहल्ला गांधी नगर में अवैध संबंध के चलते गुरुवार रात शराब ठेका संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने सेवानिवृत्त फौजी एवं उसकी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भरथाना थाना क्षेत्र के इकघरा निवासी हरिओम यादव पुत्र फतेह सिंह शहर के मोहल्ला गांधीनगर में कौशल्या वाटिका के पास सिपाही अरविंद यादव के मकान में एक माह से किराये पर रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी कविता और दो बच्चे बेटा कृष्णा (9) और पुत्री तनु (11) हैं।

कविता ने पुलिस ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे पति के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन जा रही थी। घर से कुछ दूर ट्रांसफार्मर वाली गली में सेवानिवृत्त फौजी, उसकी पत्नी ने चार लोगों के साथ घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।

कविता के अनुसार गोली लगने पर पति गिर गए और उसने गली में छुपकर खुद की जान बचाई। चर्चा है कि हरिओम के सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी से संबंध थे। हरिओम ने उसे शहर में ही किराये पर कमरा दिला रखा था। सेवानिवृत्त फौजी भरथना थाना पुलिस से लेकर एसएसपी तक को शिकायत दे चुका है।

Comments
Post a Comment