लाइनमैन का चालान काटना पुलिस वाले को पड़ा भारी, पूरे थाने को भरने पड़े 7 लाख रुपए

यूपी के फिरोजाबाद में बड़ा ही रोमांचकारी मामला सामने आया है, जिसमें दरोगा द्वारा एक लाइनमैन का चालान काटने के बाद लाइन मैंने जो किया वह देखकर पूरे थाने के होश उड़ गए.
GOOGLE
दरअसल शिकायत मिलने पर लाइनमैन बिजली ठीक करने के लिए जा रहा था. बाइक पर जाते हुए उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसे मौके पर दरोगा ने देख लिया और ₹500 का चालान काट दिया. लाइनमैन ने दरोगा को यह बताया कि इमरजेंसी टाइम में हेलमेट पहनना पॉसिबल नहीं होता है, क्योंकि उसे लगातार खंभों को देखते हुए जाना होता है कि कहां पर तार टूटा है, ऐसे में हेलमेट पहनना संभव नहीं हो पाता है. लेकिन दरोगा ने उसकी एक नहीं सुनी और ₹500 का चालान काट दिया. गुस्साए लाइनमैन ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों की दी.
GOOGLE
बस फिर क्या था, आला अधिकारियों को सूचना मिलते ही उन्होंने थाने की जांच पड़ताल शुरू कर दी तो पता चला कि थाने पर 2016 से करीब करीब सात लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है. ऐसे में तुरंत ही लाइनमैन ने खुद थाने की लाइट काट दी. लगभग 5 घंटे तक बिजली नहीं आने पर पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गया. आला अधिकारियों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, और आश्वासन मिलने पर की हफ्ते भर के भीतर पूरा पेमेंट मिल जाएगा, थाने में बिजली दी गई.
GOOGLE
दोस्तो आप क्या सोचते हैं क्या सिर्फ चालान काट देने से आप किसी थाने की बिजली काट देंगे. ऐसे तो शहर में कानून व्यवस्था ही समाप्त हो जाएगी, लेकिन साथ ही थाने ने बिजली का बिल भी नहीं दिया था. इस पर आप अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं. यदि आप लाइनमैन होते तो आप क्या करते.


Comments
Post a Comment