40 साल की अभिनेत्री ने फैन से रचाई गुपचुप शादी, ऐसे खुली पोल

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने आखिरकार मान लिया है कि उन्होंने कुछ दिन पहले शादी कर ली थी. इस 40 वर्षीय कंट्रोवर्सी क्वीन ने पहले अपनी शादी से इंकार किया था. लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया कि उनके पति का नाम रितेश है. वह यूरोप में रहते हैं. शादी के बाद वो फिर से विदेश निकल गए थे.
राखी सावंत भी जाने वाली हैं विदेश
राखी सावंत ने बताया, 'मैं अपने वीजा का इंतजार कर रही हूं. वो पहले ही चला गया है. मैं भी जल्द ही निकल जाऊंगी. हालांकि मैं बॉलीवुड और टीवी में मिलने वाले कामों के लिए भारत आती रहूंगी.'
अब टीवी शो का निर्माण करेंगी राखी
राखी सावंत ने बताया कि उनका सपना रहा है कि वो एक टीवी शो का निर्माण करेंगी. उनके अनुसार शादी के बाद वो ऐसा कर पाएंगी. उन्होंने बताया कि अब वो ऐसा करने में सफल हो जाएंगी.
शादी के बाद मैं डर गई थीः राखी
राखी सावंत ने अपनी शादी पर पहले इंकार करने की बात को आश्यर्चजनक तरीके से काटा है. उन्होंने कहा कि वो अपनी शादी की खबर मीडिया में आने से डर गई थीं. हां मैं डर गई थी. वो अभी यूके में है. असल में वो पहले ही जा चुका है. मैं भी वहां जाने वाली हूं.
ऐसी रही लव स्टोरी
राखी ने बताया, 'मेरा एक इंटरव्यू देखने के बाद वो मेरे वो मेरे फैन हो गए थे. जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैंने बातचीत बढ़ाई. उनको पूरी तरह से जानने के बाद मैंने जीजस से प्रार्थना की कि वो मेरे पति बने. अब ऐसा हो गया है. इस रिश्ते से मेरे भाई और मां भी काफी उत्साहित हैं.'
'मैंने पहले ही कहा था शादी कर ली है उन्होंने'
पहले भी कर उड़ा चुकी हैं शादी अफवाह
इससे पहले राखी ने दीपक कलाल से शादी की अनाउंसमेंट की थी. दोनों ने साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शादी की बात शेयर की थी. लेकिन जैसे ही वो दिन आया ये खबरें झूठ निकलीं थी. जबकि टीवी पर राखी का स्वयंवर जीतने लगने वाले से भी उन्होंने शादी नहीं की थी.
Comments
Post a Comment