अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब आया मलाला का पहला बयान, बोली...

कश्मीर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटा लिया। इसके बाद से ही वहां पर कश्मीर को लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है। खासकर पाकिस्तान ने अड़ियल रुख अपना लिया है। राजनयिक संबंध खत्म करने के साथ ही इमरान खान की सरकार ने व्यापार भी खत्म कर दिया है। इसी के बाद से कश्मीर में राजनीतिक हालात बिगड़ गए हैं। अब नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसूफजई ने भी कश्मीर पर चुप्पी तोड़ दी है।
Google Image
जानें मलाला ने क्या कहा
कश्मीर मामले पर गुरुवार को मलाला ने मौन तोड़ दिया। मलाला ने कहा है कि कश्मीर के मसले का शांतिपूर्ण हल निकाला जाना चाहिए। मलाला बोलीं कि सब लोग शांति के साथ वहां रह सकते हैं और किसी को भी दूसरे को नुकसान पहुंचाने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि मलाला ने इस तनाव के बीच बच्चों और महिलाओं के लिए चिंता जताई है क्योंकि वो आसानी से निशाना बन सकते हैं।
Google Image
मलाला बोली, लगातार संघर्ष कर रहे हैं कश्मीरी
मलाला का कहना है कि कश्मीर के लोग लगातार कई दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। मलाला ने ट्विटर पर कहा कि जब वो छोटी बच्ची थी, तबसे लेकर उसके दादा-दादी भी जब युवा थे, तब से ही वो लोग कश्मीर में संघर्ष कर रहे हैं। मलाला का कहना है कि वो कश्मीर के प्रति चिंता करती है क्योंकि वो उसका घर है। मलाला ने कहा कि इस बात की कोई आवश्यकता नहीं है कि हम पीड़ा सहें और एक दूसरे को नुकसान पहुंचाएं।


Comments
Post a Comment