अनुच्छेद 370 को खत्म करते ही मोदी सरकार के लिए आ गई बुरी खबर

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आखिरकार वो ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले लिया जिसका देश 72 सालों से इंतजार कर रहा था। सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला ले लिया। इतना ही नहीं वहां से अनुच्छेद 35ए भी समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को मिली विशेष शक्तियां भी खत्म हो गईं। हालांकि एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक अनुच्छेद 370 हटाते ही मोदी सरकार के लिए बुरी खबर आ गई। इससे भाजपा हैरान हो गई है।
Google Image
एक साथ लिए कई फैसले
मोदी सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में बड़ी घोषणा कर दी। गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि जम्मू कश्मीर से भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला ले लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर को राज्य नहीं केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया। इसके साथ ही लद्दाख को भी कश्मीर से अलग कर केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया गया। इस फैसले का भाजपा जमकर जश्न मना रही थी। वहीं कश्मीरी पंडितों से लेकर शिवसेना तक जश्न मनाते हुए नजर आ रही थी।
Google Image
जानें भाजपा के लिए आई कौन सी बुरी खबर
एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाते ही भाजपा के बुरी खबर आ गई। भाजपा को उसकी ही सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड यानि जदयू ने बड़ा झटका दे दिया है। जेडीयू ने भाजपा के इस फैसले पर साथ देने से साफ इनकार कर दिया है। जदयू राष्ट्रीय महासचिव केसी त्याही ने साफ कह दिया है कि पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार, जेपी नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीज़ की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सोच इस विधेयक से अलग है। जदयू नहीं चाहती है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किया जाना चाहिए। जदयू के इस फैसले से भाजपा को राज्यसभा मे बड़ा झटका लग गया है।


Comments
Post a Comment