loading...

अनुच्छेद 370 हटाने पर नवाज शरीफ की खूबसूरत बेटी मरियम ने भी तोड़ी चुप्पी, बोली...


जम्मू कश्मीर पर मोदी सरकार ने एक बड़ी सियासी जंग जीत ली। लंबे इंतजार के बाद मोदी सरकार ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सरकार ने 72 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा लिया और 35ए भी खत्म कर दिया। इसके साथ ही कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा समाप्त हो गया। भाजपा सरकार के इस कदम के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की खूबसूरत बेटी मरियम नवाज ने भी इस मसले पर चुप्पी तोड़ दी है। आजतक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक आइए जानें मरियम ने क्या कहा है।

Google Image

पाकिस्तान में भी छाया है कश्मीर का मुद्दा

मोदी सरकार ने अचानक बड़ा फैसला लिया जिसकी किसी को भनक तक नहीं लग सकी। कश्मीरी नेता महबूबा मुफ्ती हों या उमर अब्दुल्ला, दोनों ये तो समझ रहे थे कि कुछ बड़ा होने वाला है लेकिन क्या होने वाला था ये सोमवार को ही साफ हो सका। कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान में भी छाया हुआ है। पड़ोसी देश की मीडिया से लेकर पाक सरकार ने भी इस मसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पाकिस्तान ने तो मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। वहीं पाक पीएम इमरान खान ने तो मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र ही बुला लिया है ताकि कश्मीर मसले पर चर्चा की जा सके।

Google Image

जानें क्या बोली नवाज शरीफ की बेटी मरियम

कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने सीधा पाक पीएम इमरान खान को ही घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। मरियम ने कहा कि कश्मीर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थता की बात करते रहे और इमरान खान को मूर्ख बनाते रहे। इसी वजह से वो अनुमान ही नहीं लगा सके कि भारत क्या योजना बना रहा था। मरियम नवाज ने कहा कि इमरान खान यह अनुमान लगाने में बिल्कुल नाकाम रहे कि क्या होने वाला है। इसके साथ ही आरोप लगा दिया कि वह या तो पूरी तरह तैयारियों से बेखबर रहे या उसका हिस्सा थे।

Google Image
दोस्तो आपको क्या लगता है मरियम नवाज का बयान कैसा है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- aajtak.indiatoday.in)

Comments

loading...