शादी के 2 माह बाद मायके गई दुल्हन को लेने गया पति, ससुराल जाकर देखा तो उड़ गए होश

दोस्तों शादी के नाम पर भारत में धोखाधड़ी होने लगी है। पिछड़े इलाकों में ज्यादातर लोग पैसे देकर दुल्हन ला रहे है, जो मौका पाकर ससुराल से चली जाती है। एक ऐसा ही मामला और देखने को मिला है। आइए विस्तार से जानते हैं इस मामले के बारे में। दोस्तो अमशाह गांव के रहने वाले छेदालाल ने पत्नी नीरज की करीब 4 साल पहले मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार छेदालाल को पहली पत्नी नीरज से एक बेटी भी है।
Third party image reference
बेटी के पालन-पोषण के लिए उसने दूसरी शादी की इच्छा जाहिर की। तो गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति का भाई जो कि बरेली के बारादरी क्षेत्र बिचपुरी में रहता था। वह उसके घर आया और कहा कि उसकी साली और साढ़ू की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी प्रियंका उसके साथ रहती है। वह उससे विवाह करा देगा। उसने विवाह में आने वाले खर्च के नाम पर उससे 38 हजार रुपये लिए। 25 मई को वह अपने भाई के घर प्रियंका को लेकर आया और उनका विवाह करा दिया। दो माह बाद 22 जुलाई को आरोपी ने छेदालाल को फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। देखभाल के लिए उसने प्रियंका को कुछ दिनों की खातिर घर भेजने के लिए कहा।
Third party image reference
छेदालाल अगले दिन प्रियंका को लेकर बरेली पहुंच गया। उस समय घर में सिर्फ प्रियंका का मौसा था और पत्नी के बारे में पूछने पर उसने गोलमोल जवाब दिया। छेदालाल पत्नी प्रियंका को वहां छोड़कर चला आया। इसके बाद कई दिन तक छेदालाल को पत्नी की कोई खबर नहीं मिली। उसने फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था। वह उसे लेने के लिए बरेली पहुंचा तो पता चला कि आरोपी व्यक्ति किराये पर रहता था और मकान खाली करके जा चुका है। छेदालाल ने घटना की तहरीर थाना हाफिजगंज में दी है। दोस्तों शादी के नाम पर धोखाधड़ी करना भारत में आम बात हो चुकी है, इसलिए आप हमेशा सावधान और सतर्क रहें।


Comments
Post a Comment