इस गांव में 27 साल से नहीं आया कोई मर्द, फिर भी महिलाएं हो रही हैं गर्भवती

दुनिया में ऐसे कई गांव है, जो रहस्यमयी कहानियों से भरे पड़े हैं. ऐसा ही एक गांव है, जहा पिछले 27 सालो से एक भी मर्द नहीं आया. लेकिन हर महीने यहाँ के गांव में कोई न कोई महिला जरूर गर्भवती हो जाती है, या फिर किसी गर्भवती महिला की डीलेवरी होती है.ऐसे में सवाल उठता है की आखिर महिलाएं गर्भवती होती कैसे हैं.
चारो ओर काँटों की फेसिंग से घिरा ये गांव केन्या के समारू को उमोजा गांव है. ये गांव दुनिया में अपने आप में अनोखा है, यहाँ मर्दो की एंट्री बैन है. पिछले 27 सालों से यहाँ सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं. दरअसल इस गांव को इन महिलाओं के लिए चुना गया था जो ब्रिटिश जवानों के द्वारा रेप की पीड़िता हैं. 1990 के बाद से ये गांव ऐसी महिलाओं को ठिकाना बन गया है.
अब इस गांव में वो महिला ही रहती हैं, जो बाल विवाह, घरेलू हिंसा, रेप, खतना या किसी भी प्रकार से पीड़िता हैं. इस गांव में इस तरह की करीब 250 महिलाएं रहती हैं. साथ ही उनके बच्चे भी रहते हैं. ये महिलाएं गांव में स्कूल, अस्पताल, कल्चरल सेंटर और नेशनल पार्क चलाती हैं. गांव में रहने वाली सभी महिलाये आत्म निर्भर हैं. कोई टूरिस्ट को घुमाने का काम करती है तो कोई सफारी पर ले जाने में एक्सपर्ट है.
गांव में दाखिल होने के लिए एक तय एंट्री फीस ली जाती है. इस फण्ड से गांव का खर्च चलता है. इस गांव की महिलाओं की अपनी वेबसाइट भी है. लेकिन अब इस गांव की जनसंख्या बढ़ती जा रही है. क्योंकि गांव में मर्दो की एंट्री बन है इसलिए महिलाये गांव से बहार जाकर अपने पसंदीदा मर्द के साथ सेक्स संबंध बनाती है. ऐसे में ये गुत्थी काफी दिनों तक उलझी रही थी की आखिर महिलाएं गर्भवती कैसे हो रही हैं, बाद में कुछ महिलाओं से स्वीकार किया की गांव से बहार जाकर उन्होंने अपनी मर्जी से संबंध बनाए.


Comments
Post a Comment