प्रियंका गांधी ने शेयर की 22 साल पुरानी फोटो, रॉबर्ट वाड्रा से पूछा- डिनर पर ले चलोगे?

सोशल मीडिया पर कुछ भी यूनीक ट्रेंड करने लगता है. ट्विटर पर #Sareetwitter ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में सेलेब्स भी साड़ी में अपनी फोटो क्लिक कर ट्विटर पर शेयर कर रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी साड़ी में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसके बाद उन्हें शादी की सालगिरह की बधाइयां मिलने लगीं. दरअसल, प्रियंका ने अपनी शादी के दूसरे दिन की फोटो शेयर की, जो 22 साल पुरानी है. इसमें वह बनारसी साड़ी में पूजा में बैठी दिख रही हैं.
ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका की इस फोटो को सालगिरह की फोटो समझ लिया और शादी की शुभकामनाएं देने लगे. इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, 'सालगिरह की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन यह सिर्फ #SareeTwitter के लिए एक पुरानी तस्वीर है, मेरी एनिवर्सरी फरवरी में होती है.'
रॉबर्ट से पूछा- डिनर पर ले चलोगे?
इसके बाद प्रियंका गांधी ने एक अन्य ट्वीट पर अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, 'क्या तुम अब भी मुझे डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हो?'
बता दें कि हैशटैग साड़ी के जरिये बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के अलावा राजनीति के क्षेत्र से भी महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं. प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और बीजेपी नेता नुपुर शर्मा ने भी साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है.
Thanks for all the anniversary wishes...but it’s just a throwback photo for the #SareeTwitter guys, my anniv is in Feb!
2,034 people are talking about this
कैसे हुई इस ट्रेंड की शुरुआत
इस ट्रेंड की शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आर्टिकल के बाद हुई. इसमें छपे एक आर्टिकल में साड़ी की गरिमा और इतिहास के बारे में बताया है. आर्टिकल में कहा गया कि साल 2014 में बीजेपी की जीत के बाद से साड़ी को काफी प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन पीएम मोदी के चुनाव जीतने के बाद से बनारसी साड़ी बनाने वाले बुनकरों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया है.
(@irobertvadra, you can still take me out for dinner!)
2,443 people are talking about this
इस आर्टिकल से लोग काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि आर्टिकल बेहद खराब तरीके से लिखा गया है और उसमें गलत तर्क दिए गए हैं. इसी की वजह से ट्विटर पर #sareetwitter का ट्रेंड शुरू हो गया.

)
Comments
Post a Comment