loading...

2 बार की शादी, दोनों बार हुआ तलाक, 2 बच्चों की मां होकर भी 42 की उम्र में हैं इतनी हसीन

टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल को शायद आप भी बहुत अच्छी तरीके से जानते और पहचानते होंगे। दीपशिखा किसी पहचान की मोहताज नहीं है और इन्होंने टीवी के दर्जनों धारावाहिकों में काम किया है। वो अपने बेहतरीन और शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं। वर्तमान में ये खूबसूरत टीवी अभिनेत्री धारावाहिक 'मैं भी अर्धांगिनी' में नजर आ रही है, जिसमें उनका किरदार दर्शक खूब पसंद करते हैं।

Third party image reference
इस टीवी अभिनेत्री का करियर जितना ही सुलझा हुआ और बेमिसाल रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उलझी हुई रही है। दीपशिखा ने अपनी जिंदगी में कुल 2 शादियां की लेकिन अफसोस उनकी दोनों ही शादियां टूट गई। उन्हें अपने दोनों ही पतियों से तलाक लेना पड़ा। शिखा ने साल 1997 में एक्टर जीत उपेंद्र से विवाह किया था, जिनसे उनका 10 साल बाद 2007 तलाक हो गया। तलाक के पश्चात दूसरी बार दीपशिखा ने एक्टर केशव अरोड़ा से शादी की, उनसे भी तलाक साल 2016 में हो गया था।

Third party image reference
अपने पहले पति से दीपशिखा नागपाल के कुल 2 बच्चे हैं जिन्हें वह सालों से अकेले पालने पर ही मजबूर हैं। उनके बेटे का नाम विवान उपेंद्र और बेटी का नाम वेधिका उपेंद्र है। दीपशिखा नागपाल अपने दोनों ही बच्चों के बेहद करीब हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरों को साझा करती हैं।

Third party image reference
आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपशिखा नागपाल की उम्र 42 साल हो चुकी है। 42 साल की हो चुकी 2 बच्चों की यह मां देखने में आज भी बेहद हसीन है। उनकी त्वचा से उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 42 की उम्र में भी इस अभिनेत्री की खूबसूरती देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
Source: Stars Unfolded

Comments

loading...