15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से सुष्मिता का हुआ ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं है| सुष्मिता का करियर भले ही बहुत अच्छा ना रहा हो लेकिन वो अपनी लव लाइफ के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं| बता दें कि सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है और उन्होंने दो बच्चों को गोद भी लिया है|
Third party image reference
फिलहाल हम यहां सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की बात कर रहे हैं| इन दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा है और इसकी खास वजह रोहमन हैं जो कि सुष्मिता से करीब 15 साल छोटे हैं| लेकिन अब यह खबर आ रही है कि इनका ब्रेकअप हो चुका है| अभी कुछ दिन पहले ही सुष्मिता के भाई की शादी में ये दोनों साथ नजर आए थे| इनके ब्रेकअप का खुलासा खुद रोहमन ने किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहमन ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सुष्मिता को खूब खरी-खोटी सुनाई है|
Third party image reference
रोहमन अपने पोस्ट में लिखते है कि "हे! तुम, हां हां मैं तुम्हीं से कह रहा हूं...ऐसा क्या है जो तुम्हें परेशान किए हुए है? मैं 24 घंटे तुम्हारी हर बात को ध्यान से सुन रहा हूं|"
Third party image reference
रोहमन यहीं नहीं रूके और आगे उन्होंने लिखा "तुम्हें लगता है कि तुम इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ कर रही हो| वहीं तुम्हारा पार्टनर इसे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं कर रहा है? सही है ना? तुम्हें इस बात को समझने की जरूरत है कि अपने पार्टनर के लिए आप कुछ भी करो वह आपका फैसला है| आपने तय किया है कि आपको क्या करना है. आपके पार्टनर से ठीक वैसा ही करने की उम्मीद न करें|आप बस उतना करें जो आप उनके लिए करना चाहते हैं| आप ये सोचकर न करें कि जो आप करेंगे वही वह भी आपके लिए करेंगे|"
Third party image reference
रोहमन सुष्मिता के बारे में आगे लिखते हैं कि "आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर भी आपको वैसे ही ट्रीट करे जैसे आप उसे ट्रीट कर रहे हैं, क्योंकि आप उसके साथ रिलेशनशिप में हैं| इसके बाद भी वह आपके साथ प्यार से नहीं कर रहा है तो यह आपकी गलती है कि आप उसके साथ हैं|आप अपने अकेलेपन में बोर हो जाते हैं? आप किसी के लिए कैसे एंटरटेनिंग होंगे जब आप खुद के लिए मनोरंजक नहीं है तो? आप खुद के साथ वक्त बिताना सीखें|अपने लिए रोज 15 से 20 मिनट निकालें, किताबें पढ़ें, बिना फोन के रहें बिना टीवी के रहें|अपने अंदर की आवाज को मेहसूस करें. सारे सवालों के जवाब आपके पास हैं|"
Third party image reference
रोहमन के पोस्ट से तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इनके बीच प्यार खत्म हो चुका है| वैसे बॉलीवुड में अक्सर ब्रेकअप होते रहता है| लेकिन एक बार फिर सुष्मिता की शादी की चर्चा में पूर्ण विराम लग चुका है| अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस पोस्ट का जवाब सुष्मिता किस तरह से देती हैं|




Budhi Kachha Ladka paad rahi hai, kabhi tu uska bhi jee ganda hoga hi. Basi Kadhi mein kab tak ubal aayega?
ReplyDelete