loading...

14 हजार फीट की ऊंचाई पर सैनिकों के बीच पहुंचे ये अभिनेता, अपने हाथो से बनाकर खिलाई रोटियां


नमस्कार दोस्तों! आप सभी का हमारे मनोरंजन से भरपूर चैनल पर एक बार फिर से हार्दिक स्वागत करते हैं। दोस्तों इससे पहले कि हम आगे बढ़े मेरी आपसे विनती है कि ऊपर दिए गए फॉलो बटन को छू कर हमें फॉलो करें। मेरे प्यारे पाठकों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी के लिए एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता से जुड़े कुछ बाते लेकर हाज़िर हुए हैं, जो इन दिनों बॉलीवुड गलियारों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की, जिन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में जो नाम और शोहरत कमाएं है, वो हर कोई नये स्टार्स का सपना होता है। उरी फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता विक्की कौशल की स्टारडम और फैन्स फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। एक बार फिर जल्द ही अभिनेता सोल्जर के अवतार में नजर आएंगे।

Third party image reference
बता दें कि विक्की कौशल को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के समय बिताने का मौका मिला। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। विक्की ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हमारी भारतीय सेना के साथ कुछ दिन बिताने का मौका पाकर काफी खुश हूं। जय जवान, जय किसान।

Third party image reference
इसके साथ विक्की ने सैनिकों के लिए रोटी भी बनाई। इसकी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मैंने अपनी जिंदगी की पहली रोटी जो बनाई है वो भारतीय सेना के लिए है।

Third party image reference
विक्की, मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम' फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म फर्स्ट फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी।

Third party image reference
इसके अलावा विक्की कौशल करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त, भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप और उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आएंगे।

दोस्तों आपको अभिनेता विक्की कौशल का ये अंदाज कैसा लगा? कॉमेंट बॉक्स में जाकर मुझे कॉमेंट कर जरूर बताएं और साथ ही इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करना न भूलें धन्यवाद।

Comments

loading...