कश्मीर में 10 हजार सैनिक भेजने के बाद अमित शाह का दूसरा धमाकेदार फैसला, इस बार भेज दिए...

केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को अपने टॉप एजेंडे में रखा हुआ है। अमित शाह को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद गृहमंत्री भी इसीलिए बनाया था ताकि वहां आतंक की कमर तोड़ी जा सके। अब मोदी सरकार कश्मीर में कुछ बड़ा करने जा रही है। इसी वजह से सरकार ने वहां अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती करनी भी शुरू कर दी है। पहले ही वहां 10 हजार सैनिकों को भेजने के फैसले से हड़कंप मचा हुआ था, इसके बाद अब अमित शाह ने दूसरा धमाकेदार फैसला ले लिया है। एनडीटीवी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक इस बार अमित शाह ने वहां पहले से भी ज्यादा जवानों की तैनाती का आदेश दे दिया है।
Google Image
अजीत डोभाल के कश्मीर से लौटने के बाद किया गया था फैसला
गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का फैसला किया था। ये फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कश्मीर के दो दिनों के दौरे के बाद लिया गया था। इस फैसले ने कश्मीर की राजनीति में हड़कंप मचा दिया था। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से लेकर नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला तक ने इसका विरोध किया था। इस फैसले को धारा 35ए हटाने के निर्णय से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
Google Image
10 हजार सैनिकों के बाद अब अमित शाह ने ले लिया ये बड़ा फैसला
एनडीटीवी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की कश्मीर में तैनाती के बाद अमित शाह ने अब एक और धमाकेदार फैसला ले लिया। गृहमंत्री ने इस बार 25 हजार सैनिकों को जम्मू कश्मीर में भेजने का निर्णय ले लिया है। इतना ही नहीं ये जवान गुरुवार सुबह से घाटी में तैनात भी होने लगे हैं। इन सभी जवानों को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जा रहा है। वहीं अमरनाथ यात्रा को भी 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसका कारण तो मौसम की खराबी बताया जा रहा है लेकिन मौसम विभाग ने किसी भी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं। इसी वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कश्मीर के लिए केन्द्र सरकार कुछ बड़ा करने जा रही है।


Comments
Post a Comment