टीम इंडिया हुई WI दौरे पर रवाना,विराट कोहली-रोहित शर्मा दिखे अलग-थलग,देखें तस्वीरें

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइडीज दौरे के लिए रवाना हो गई है। यह दौरा एक महीने से ज्यादा लंबा है,जहीं दोनों टीमों के बीच 3-3 मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।
Twitter
टीम के रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उनके अलावा क्रृणाल पांड्या,मनीष पांडे,खलील अहमद,केएल राहुल और वॉशिंग्टन सुंदर हैं। हालांकि कोहली की इस फोटो से रोहित शर्मा नहीं थे।
Twitter
बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद खबरें आई थी कि कोहली और रोहित के बीच विवाद हो गया है। लेकिन रवाना होने से पहले हुई प्रैसवर्ता में उन्होंने इन खबरों का खंडन कर दिया।
Twitter
ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन ने अपने ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा के साथ एयरपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की। धवन चोटिल होकर बीच वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे और अब फिट होकर उन्होंने टीम में वापसी की है।
Third party image reference
भारतीय टीम पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी,जिसका पहला मैच 3 अगस्त को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले अमेरिका के फ्लोरिडा जाएगी,जहां उसे पहले दो टी-20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद तीसरा और आखिरी टी-20 गुयाना में खेला जाएगा।
Twitter
गौरतलब है कि सिलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम में अनकैप्ड स्पिनर राहुल चाहर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका मिला है। दोनों इस दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।




Comments
Post a Comment