FB मैसेज का लिंक खोलते ही उड़ गए महिला PCS के होश, सामने थीं खुद की आपत्तिजनक फोटो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तैनात एक महिला पीसीएस अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक में वायरल हो रही है. जिसके बाद से महिला अधिकारी के होश उड़े हुए है. दरअसल, महिला पीसीएस अधिकारी और उनके पति के साथ की पर्सनल फोटो का लिंक किसी ने उन्हें उनके फेसबुक अकाउंट में भेजा था. जिसको ओपेन करते ही महिला अधिकारी की आँखे फटी की फटी रह गयी.
दरअसल, पीसीएस अधिकारी की फेसबुक आईडी पर बीते शुक्रवार को मथुरा के गोवर्धन निवासी सुनीत वर्मा ने एक पोर्टल की खबर का लिंक दिया था. महिला अफसर ने जब इस लिंक को खोला तो उनके होश उड़ गए.
बता दें एक समाचार पोर्टल की खबर में अलीगढ़ की महिला अधिकारी और उनके पति की फोटो इस्तेमाल किया गया है. वहीं, फेसबुक लिंक देखने के बाद महिला अधिकारी ने इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई.
फिलहाल महिला अधिकारी ने फेसबुक आईडी पर लिंक भेजने वाले सुनीत वर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. महिला अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी पुरानी फोटो एक खबर के साथ वायरल की जा रही है. इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी से भी मुलाकात की थी.
Comments
Post a Comment