खतरे में धर्म! लांबा ने दिया नारा- हिंदुओं की रक्षा कर न सके जो वो सरकार निकम्मी है
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में अब राजनीति (Politics) का धर्म (Religion) नहीं रहा 'धर्म की राजनीति' (Politics of Religion) हो गई है। इसी चलन को आगे बढ़ाते हुए अब चांदनी चौक (Chandni Chowk) की विधायक अलका लांबा (MLA Alka Lamba) ने भी हिंदू धर्म (Hindu Religion) के खतरे में होने की ओर संकेत देते हुए एक नारा दिया है।
'हिंदुओं की रक्षा करना सके जो, वो सरकार निक्कमी है'
चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है 'अंध भक्त मेरी प्रोफाइल पर आकर हिन्दू-हिन्दू, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, हिन्दू होकर मैं चुप क्यों हूं,चिल्लाते रहते हैं। आगे अलका ने लिखा है कि जैसे कि मैंने नारा लगाया "हिंदुओं की रक्षा करना सके जो, वो सरकार निक्कमी है, जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है'। भक्त बगलें झांकते हुए खिसकने लगे।'
अंध भक्त मेरी प्रोफाइल पर आकर हिन्दू-हिन्दू, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं,हिन्दू होकर मैं चुप क्यों हूँ,चिल्लाते रहते हैं,जैसे कि मैंने नारा लगाया :"हिंदुओं की रक्षा करना सके जो,वो सरकार निक्कमी है,जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है'..भक्त बगलें झाँकते हुए खिसकने लगे।— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka) July 28, 2019
विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय अलका लांबा
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी अलका लांबा इन दिनो में विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। कई सारे विकास कार्य जो साढ़े चार साल से लंबित पड़े थे इन दिनो पूरे होने में लगे हैं। इलाके के युवाओं से संवाद किया जा रहा है। बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। फिल्म 'सुपर 30' के दिल्ली में टैक्स फ्री होने के बाद लांबा ने अपने इलाके के बच्चों को फ्री में वो फिल्म भी दिखाई।
पार्टी से नाराज चल रही लांबा
अलका की ओर से चुनावी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हालांकि वो किस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाली हैं इस बात पर अभी संशय बरकारा है। साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट से चांदनी चौक से चुनाव जीती अलका लंबे समय से पार्टी से कुछ नाराज चल रही हैं।
Comments
Post a Comment