loading...

आधी रात में शौच करने उठा पिता तो खुला था नाबालिग बेटी का दरवाजा, अंदर जाकर देखा तो...


जब आधी रात को पिता शशांक उठे 17 वर्षीय बेटी के कमरे का दरवाजा तब खुला था। उसने कमरे में जाकर देखा तो बेटी कमरे में नही थी। काफी खोजबीन के बाद जब उन्हें बेटी नहीं मिली तो वह सुबह होते ही थाने पहुँचे। उन्होंने एक युवक के खिलाफ अपनी बेटी को भगा ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया ।

Third party image reference
इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर का है जहां पर एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से रात में अचानक गायब हो गई। इस बात की खबर घरवालों को उस वक्त लगी जब किशोरी के पिता रात में करीब 3:00 बजे शौच करने के लिए उठे और उन्होंने देखा की बेटी के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर पहुंचने पर पता चला कि बेटी बिस्तर से गायब है। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी सूचना दी और परिजन पूरे गांव में खोजते रहे परंतु कहीं भी उनकी बेटी का पता नहीं चला।

Third party image reference
परिवार का आरोप है कि जशपुर जिले के धौरसंड गांव के रहने वाले राकेश सिदार नाम का युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके घर (बेटी गायब है) से गायब हो गया है। परिजनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 363,366 का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश कर रही है।

Comments

loading...