शोएब अख्तर ने दी पाक में हिंदू मंदिर की जानकारी, बोले – भगवान शिव अपनी बेगम के साथ…
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस्लामाबाद और लाहौर के बीच यात्रा की और पाकिस्तान में हिंदू मंदिर कटास राज और इसके पीछे की कहानी का एक Video यूट्यूब पर अपलोड किया।
Video में उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जगह है कलार कहार जहां भगवान शिव का मंदिर है। इस जगह का नाम है कटास राज मंदिर। जिसको लेकर काफी मान्यताए हैं।
इतिहासकारों एवं पुरात्तव विभाग के अनुसार, इस स्थान को शिव नेत्र माना जाता है। जब मां पार्वती सती हुई तो भगवान शिव की आंखों से दो आंसू टपके। एक आंसू कटास पर टपका जहां अमृत बन गया यह आज भी महान सरोवर अमृत कुण्ड तीर्थ स्थान कटास राज के रूप में है।
इसी कटास राज मंदिर के बारे में शोएब अख्तर वीडियो में कह रहे हैं – ‘कलार कहार की एक कहानी है, यहां महाराजा शिव रहे हैं और उनकी लड़ाई रामचंद्र से हुई थी जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। ये जगह हिंदुओं के लिए काफी खास है। शिव साहब की जो बेगम थी, उनकी मौत हो गई। जिसके बाद भगवान शिव बहुत उदास हुए और इतना रोए कि उनके रोने से एक झील बन गई।
इस झील को आंसू वाली झील कहा जाता है। हमारे हिंदू दोस्त यहां आते हैं और स्नान करते हैं और पाप दूर करते हैं। इस जगह शिव अपनी बेगम के लिए बहुत रोए थे। ‘साथ ही शोएब अख्तर ने कहा – ‘मैं पाकिस्तान के बारे में आपको बता रहा हूं, ये देश कितना खूबसूरत है। आप एक बार यहां जरूर आइए। ये बहुत सुरक्षित है, आपको यहां आकर बहुत अच्छा लगेगा।
Comments
Post a Comment