loading...

तेज प्रताप यादव ने धारण किया भगवान शंकर का रूप, लोग बोले- कैसा नमूना पैदा किया लालू ने



बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की एक फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में वह हिंदू धर्म के देवता भगवान शंकर के वेश में नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव के इस वेश को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
दरअसल, हिंदू मैथोलॉजी के अनुसार सावन का महीना चल रहा है. सावन का महीना भगवान शंकर का माना जाता है. इस महीने में मंदिरों में उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. इसी के मद्देनजर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भगवान शिव का रूप धारण किया. इसके बाद वह पटना के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे.
भगवान भोले नाथ की भक्ति में डूबे तेज प्रताप अपने शरीर पर सफेद धोती लपेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे शरीर में भस्म लगाया हुया है. तेज प्रताप यादव के इस रूप को देख सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग उनके इस गेटअप को देखकर मजे ले रहे हैं.
ट्विटर पर एक यूजर ने तो उनके मजे लेते हुए यहां तक कहा दिया कि 'ये कैसा नमूना पैदा किया है लालूजी और राबड़ी जी ने'
इसके अलावा कुछ और यूजर भी तेज प्रताप यादव के मजे ले रहे हैं. तेज प्रताप यादव अपनी राजनीतिक गतिविधियों से ज्यादा अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इससे पहले वह कृष्ण भगवान के रूप में भी नजर आ चुके हैं. तेज प्रताप वंशी बजाते और गाय चराते दिखाई दे चुके हैं.

Comments

loading...