'जय श्री राम' नहीं बोलने पर मुस्लिम युवक पर हुआ हमला, भड़क उठे गौतम गंभीर, कही ये बड़ी बात

भारत में हाल ही में लोकसभा चुनाव-2019 संपन्न हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी समर्थित एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली के पास गुरुग्राम में कुछ युवकों ने एक मुस्लिम युवक से मारपीट की। साथ ही उससे जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने के दबाव बनाया गया। इस घटना के बाद दिल्ली के नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर भड़क उठे।
गूगल
जानिए पूरा मामला
दरअसल गुरुग्राम में टोपी पहनने के लिए 25 वर्षीय मुस्लिम युवक मोहम्मद बरकर आलम की 4 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पिटायी की। आलम ने बताया कि 4 लोगों ने उनके पारंपरिक टोपी पहनने पर आपत्ति जताई। उसने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर कहा कि इस इलाके में इस तरह की टोपी पहनने की इजाजत नहीं है।
गूगल
पहले बुलवाया- भारत माता की जय
आलम ने बताया कि,"पहले उन लोगों ने मुझे भारत माता की जय बोलने को कहा। इस पर मैंने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया। लेकिन फिर उन लोगों ने मुझसे जय श्री राम बोलने को कहा। जब मैंने मना किया तो उन लोगों ने बेरहमी से मुझे पीट दिया।"
गूगल
भड़के गौतम गंभीर ने कही ये बड़ी बात
इस घटना की जानकारी मिलते ही गौतम गंभीर भड़क उठे और उन्होंने कहा,"गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की टोपी उतारने और जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया। यह बहुत ही निंदनीय है। गुरुग्राम प्रशासन की तरफ से इस पर जरूरी कार्रवाई की जाए।"
गूगल
सोर्स- एनडीटीवी इंडिया डॉट कॉम




Comments
Post a Comment