'टिप टिप बरसा पानी' पर अक्षय का ट्वीट देख भड़की रवीना टंडन, कह दी ये बात
बालीवुड तड़का टीम. एक समय था जब बॉलीवुड में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के इश्क के चर्चे हर जुबान पर हुआ करता था। ऑन और ऑफ स्क्रीन इस जोड़ी को देखना लोगों को काफी पसंद था। फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' में इनकी कैमस्ट्री देख फैंस इस जोड़ी के दीवाने हो गए थे। इसके बाद दोनों के रास्तें अलग-अलग हो गए, लेकिन एक बार इस सॉन्ग की वजह से दोनों चर्चाओं में हैं। आइए, जानते हैं क्या है मामला...

खबर है कि 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग एक बार फिर अक्षय कुमार की आगामी फिल्म सूर्यवंशी में रीक्रिएट किया जाएगा और इस दौरान उनके अपोजिट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

हाल ही में अक्षय ने इस गाने को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि " इस गाने ने उन्हें और उनके कैरियर को एक नई पहचान दी है। ऐसे में अगर कोई और एक्टर इस गाने के रीमेक में होता तो उन्हें बुरा लगता। अक्षय लिखते हैं कि वह रतन जैन के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने यह गाना बनाया। हमने एक लंबा सफर तय किया हैं।

वहीं, जब रवीना टंडन से इस एक इंटरव्यू में पूछा गया कि इस गाने को लेकर अक्षय कई बार ट्वीट कर चुके हैं, लेकिन कभी भी उन्होंने आपका जिक्र नहीं किया। इस पर रवीना ने कहा कि मैंने अभी तक उनका ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं पढ़ा है और रही बात गाने की तो वह इतना खूबसूरत है कि उसका रीमेक भी बहुत अच्छा ही होगा।
Comments
Post a Comment