पत्रकार ने फौजी धोनी से पाकिस्तान पर किए सवाल, धोनी ने दिया यह जवाब, जानकर आपको होगा गर्व

दोस्तों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2 महीने की ट्रेनिंग के लिए भारतीय सेना के पैराशूट रेजिमेंट के साथ जुड़ गए हैं। इसी बीच पत्रकार ने जब महेंद्र सिंह धोनी से पाकिस्तान पर दो सवाल पूछे। महेंद्र सिंह धोनी ने पहले तो इस पर कोई जवाब नहीं दिया बाद में उन्होंने कहा कि वह यहां किसी देश का नाम नहीं लेना चाहेंगे।वह अपने देश और सेना की सेवा के लिए बटालियन में शामिल हुए हैं।
इसी बीच फिर पत्रकार ने जब क्रिकेट को लेकर पूंछा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबले खेले जाएं? इसके जवाब में धोनी ने कहा कि रिश्ते सामान्य करने के लिए कोशिश तो करनी होगी, ये शुरुआत खेल से भी हो सकती है। आपको बता दें कि धोनी पहले भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के सवाल पर ऐसी ही बात कह चुके हैं।
आपको बता दें कि धोनी की ट्रेनिंग कश्मीर में 31 जुलाई से 15 अगस्त तक होगी।उनकी बटालियन विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर में स्थित है।वह पेट्रोलिंग, गार्ड एवं पोस्ट ड्यूटी करेंगे और सैनिकों के साथ ही रहेंगे।सेना मुख्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है।
Comments
Post a Comment