साउथ का 'कबीर सिंह' पहुंचा मुंबई, एयरपोर्ट पर देखकर थम गईं लोगों की निगाहें

पिछले महीने रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। आप भी इस फिल्म को देख ही चुके होंगे। शाहिद के चाहने वालों ने फिल्म को खूब पसंद किया है, लेकिन क्या आपको पता है शाहिद कपूर की सुपर डुपर हिट रही फिल्म कबीर सिंह असल में साउथ इंडियन फिल्म का एक हिंदी रीमेक है। साउथ में यह फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के नाम से बनाई गई थी। अर्जुन रेड्डी भी बहुत बड़ी हिट रही थी, लेकिन उसने 300 करोड़ की कमाई नहीं की थी। शाहिद कपूर की फिल्म ने कुछ ज्यादा ही कलेक्शन किया है।
Third party image reference
अर्जुन रेड्डी में शाहिद कपूर वाला किरदार साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा ने निभाया था। विजय ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया था। भले ही लोग शाहिद कपूर को अर्जुन रेड्डी के रूप में देख रहे हो, लेकिन असली अर्जुन रेड्डी तो विजय ही है।
Third party image reference
साउथ का यह बड़ा सुपरस्टार मंगलवार की सुबह मुंबई पहुंच गया है। उनको मुम्बई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो जैसी ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों की देखकर निगाहें थम गई। मुंबई एयरपोर्ट पर तस्वीरों लेने वालों की लाइन लग गई। लोग मुड़ मुड़कर विजय को देखने लगे। मीडिया वालों ने भी विजय के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
Third party image reference
विजय आज भी उसी लुक को रखे हुए हैं जिस लुक में वह फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आए हैं। लगता है वह अपने किरदार को असल जिंदगी में जी रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि शाहिद कपूर को फिल्म 'कबीर सिंह' से मिले स्टारडम से विजय नाराज चल रहे हैं, लेकिन सच्चाई शाहिद या विजय ही जानते होंगे।


Comments
Post a Comment