शानदार कलाकारों से भरापूरा होने के बावजूद मिडिल क्लास की गिनती में आता है शाहिद का परिवार,जानें क्यो
बॉलीवुड में यूं तो ऐसे बहुत से परिवार है जिसके हर एक सदस्य का संबंध फिल्म इंडस्ट्री से रहा है।इन परिवारों का सिनेमा जगत में नाम होने के साथ-साथ बहुत शानों शौकत भी है।लेकिन आज हम उस परिवार की बात कर रहे है जो कि सिनेमा जगत के इन्ही परिवारों की लिस्ट में से एक है।लेकिन आज परिवार का हर एक सदस्य शानदार कलाकार होने के बावजूद ये इंडस्ट्री की मिडिल फैमिली में से एक माना जाता है आखिरकार ऐसा क्योः
बात यदि इस परिवार की करें तो ये पंकज कपूर और उनके बेटे हाल ही में फिल्म कबीर सिंह से सुपरहिट हुए शाहिद कपूर का परिवार है।जहां पर थियेटर, आर्ट्स और सिनेमा का कल्चर काफी समृद्ध है।वही इस परिवरा के पिता पंकज कपूर वरिष्ठ एक्टर हैं वही मां नीलिमा भी एक्ट्रेस रहीं। उन्होंने बिरजू महाराज से ट्रेनिंग भी ली थीं। नीलिमा ने पंकज कपूर के साथ साल 1979 में शादी रचाई थी और पांच साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।ऐसे में शाहिद डिवोर्स के बाद अपनी नानी के यहां दिल्ली में रहते थे। एक मिडिल क्लास बच्चे की तरह उनकी परवरिश हुई। यही कारण है कि जब वे एक्टिंग के लिए बॉलीवुड पहुंचे तो उन्हें किसी भी आम एक्टर की तरह की स्ट्रग्ल करना पड़ा।
ऐसे में भले ही शाहिद कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली हो लेकिन शाहिद कपूर इसके बावजूद भी एक नॉन इंडस्ट्री फैमिली में आते है।ऐसे में उनका ये मिडिल क्लास अप्रोच उनके जनरल एटीट्यूड में भी दिखता है। वे शादी के बाद अपनी फैमिली को ज्यादा से ज्यादा वक्त देना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में उनकी खास लोगों के साथ दोस्ती नहीं है और वे अपने काम और अपने परिवार को लेकर काफी फोक्स्ड रहते हैं।
आपको बता दें कि दो नेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाले पंकज कपूर की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स में होती है लेकिन उन्होंने ना तो कभी अपने संघर्षों को सेलिब्रेट किया और ना ही अपनी कोई आत्मकथा लिखी।ऐसे में शाहिद कपूर ने भी कभी अपनी सक्सेस को बॉलीवुड के गलियारो में काफी खुशनुमा तरीके से जिया है।वही इस तौर पर शाहिद कपूर पूरी तरह से अपने पिता की परछाई है जिन्होनें भले ही अपने करियर में काफी हिट फिल्में की लेकिन इसके बावजूद उन्हें बॉलीवुड में उस सम्मान से नहीं नवाजा गया है।
इसी कारण आज सादा जीवन उच्च विचार वाले कॉन्सेप्ट में विश्वास रखने वाले पंकज कपूर सलमान-शाहरूख जैसे सितारों के सामने मिडिल क्लास ही नजर आते हैं।वही बात यदि रॉयल्टी में शाहिद कपूर की करी जाएं तो वो भी सादा जीवन जीने में विश्वास करते है इसी कारण ना चर्चा तो ना ही शाहिद कपूर किसी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होते है।आज शाहिद के भाई ईशान खट्टर भी फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे कलाकार माने जाते है फिल्म धड़क से ईशान खट्टर ने काफी सुर्खियां पाई है।हालांकि एक फिल्म में हिट होने के बावजूद ईशान ने बॉलीवुड में कुछ खास रॉयल्टी नहीं दिखाई है जिससे साबित होता है कि वो अपने परिवार की तरह ही जीने में विश्वास रखते है।
Comments
Post a Comment