loading...

सानिया के बाद अब इंडिया की एक और बेटी बनेगी पाक क्रिकेटर की दुल्हन, जाने कौन है ये लड़की


भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के बाद अब हिंदुस्तान की एक और बेटी पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन बनने जा रही है। टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मालिक के साथ साल 2010 में निकाह किया था।

Third party image reference
25 वर्षीय हसन अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले है। हसन अली का निकाह हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू के साथ तय हुआ है।

Third party image reference
ख़बरों के अनुसार 20 अगस्त को दोनों का निकाह दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। इस निकाह के लिए शामिया का परिवार दुबई के लिए पहले ही रवाना हो चूका है।

Third party image reference
बात करें शामिया आरज़ू कि तो शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। 2 वर्षों तक शामिया जेट एयरवेज के लिए भी काम कर चुकी हैं लेकिन अब पिछले 3 वर्षों से शामिया एयर अमीरात के लिए फ्लाइट इंजीनियर के पद पर काम कर रही हैं। 

Third party image reference
शामिया का रिश्ता उनके परदादा के परिवार के जरिये हुआ। शामिया के पिता ने बताया पाकिस्तान कि पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा सगे भाई थे। बंटवारे के बाद उनके दादा यहीं हिंदुस्‍तान में रह गए और उनके भाई पाकिस्तान चले गए। उनका परिवार आज पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहता है और उनके जरिए ही रिश्ता तय हुआ है।

Comments

loading...