तैमूर की वजह से अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं करना चाहता पाकिस्तान का यह पूर्व गेंदबाज, जानिए क्यों?
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर दूसरी बार पिता बन गए हैं। लेकिन अब वे अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं करना चाहते है।
डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर दूसरी बार पिता बन गए हैं। लेकिन अब वे अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं करना चाहते है। इसकी वजह जानकर हर कोई हैरान है। उनके बेटे की तस्वीर शेयर नहीं करने के पीछे वजह है सैफ अली खान और करीना का बेटा तैमूर।
शोएब अख्तर की पत्नी रुबाब बेगम ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा फैंस को दी। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर नहीं की है।
शोएब ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर न करने को लेकर कहा कि वह अपने बच्चे की तस्वीर इसलिए शेयर नहीं कर रहे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर की तरह लाइमलाइट में आ जाए।
बता दें फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के 2 साल के बेटे तैमूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनके करोड़ों की तदाद में अभी से फैंस है।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब चैनल
शोएब ने रुबाब खान ने साल 2014 में निकाह किया था। उनका 3 साल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने मोहब्बत मिगेल अली रखा है। इस दौरान शोएब ने फैंस से कहा कि वे उनकी पत्नी और बच्चे से उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।
Comments
Post a Comment