loading...

जितने खड़ूस हैं इंडस्ट्री के ये विलेन, उतनी ही खूबसूरत हैं उनकी बीवियां

बॉलीवुड के तमाम विलेन जिन्होनें सिनेमा के जरिये लोगों के दिलों में दहशत कायम किया उन्हें तो आप बखूबी जानते होंगे। आज हम आपको बॉलीवुड के मशहूर कुछ बैड मैन के जीवन संगिनी से आपको मिलवाने जा रहे है जिन्हें देखकर आप भी अचंभित रह जाएंगे क्यूंकि इनके पति जितने ही खूंखार और खड़ूस दिखते हैं ये उतनी ही सूंदर और हसीन हैं। तो आईये आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के इन कुछ बेहद ही दहशतगर्द एक्टर और उनकी ख़ूबसूरत बीवियों से।

शक्ति कपूर


विलेन की अगर बात करें तो हम “मास्टर गोगो ” को कैसे भूल सकते हैं। शक्ति कपूर ने इस रोल में जान फूंक दी थी और आज भी लोग उन्हें क्राइम मास्टर गोगो के नाम से ही जानते हैं। शक्ति कपूर ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की छोटी बहन शिवांगी कपूर से 1982 में भाग कर शादी की थी। शक्ति और शिवांगी के 2 बच्चे हैं श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर।

अमज़द खान


शोले फिल्म के मशहूर विलेन गब्बर को कौन नहीं जानता। गब्बर के किरदार से फेमस हुए अमजद खान की मृत्यु बहुत ही कम उम्र महज 45 वर्ष में होगयी थी। 1972 में अमजद खान ने शैला नाम की लड़की से शादी की थी, शैला और अमजद खान के तीन बच्चे हैं दो लड़के और एक लड़की। दुनिया आज भी इन्हें गब्बर के नाम जानती है। फिल्म इंडस्ट्री के नामी विलेन में इनका नाम भी शुमार है।

डैनी


डैनी का नाम बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और गुड लुकिंग विलेन में शुमार रहा है। डैनी खुद तो नेपाल के मूल निवासी हैं लेकिन इनकी शादी सिक्किम की राजकुमारी गावा से हुई थी जो की देखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। डैनी और गावा एक दूसरे के लिए परफेक्ट मैच है क्यूंकि दोनों ही एक दूसरे के साथ बहुत खूबसूरत नज़र आते हैं।

अमरीश पुरी


बॉलीवुड में वैसे तो बहुत सारे विलेन हुए आजतक लेकिन सबसे ज्यादा जिनका नाम लिया जाता हैं आजतक वो हैं अमरीश पूरी जी। अमरीश पूरी आज भले ही अपने फैंस के बीच ना हों लेकिन इनकी एक्टिंग की लोग आज भी दाद देते हैं। इनके द्वारा निभाया गया मोगाम्बो का किरदार आज भी बच्चे से लेकर बूढ़ों तक को बखूबी याद है।
अमरीश पूरी जी ने फिल्म इंडस्ट्री को विलेन के तौर पर एक नया आयाम दिया था। इनके द्वारा विलेन हो या फिर पिता का किरदार हो सब इन्होनें बहुत ही जीवंत रूप से निभाया था। इनके जैसा एक्टर बॉलीवुड को दोबारा मिलना बहुत ही मुश्किल है क्यूंकि अमरीश जी जैसे लोग सदियों में एक बार ही इस दुनिया में आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री को और हिंदी फिल्म के दर्शकों को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Comments

loading...