loading...

तीन तलाक पर कामयाबी के बाद अब भाजपा को दूसरी जबरदस्त सफलता, कांग्रेस हैरान


भारतीय जनता पार्टी को तीन तलाक पर बड़ी सफलता मिल गई जब राज्यसभा में तमाम विरोध के बाद भी बिल पास हो गया। इसके बाद से ही बीजेपी में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अब भाजपा को तीन तलाक पर कामयाबी के बाद एक और जबरदस्त सफलता मिल गई है। जी न्यूज डॉट इंडिया डॉट कॉम की खबर के मुताबिक ये सफलता भाजपा को त्रिपुरा निकाय चुनाव में मिली है। पार्टी का इस सफलता के बाद जश्न दोगुना हो गया है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है जिससे वो हैरान है।

Google Image

बीजेपी ने लहराया जीत का परचम

भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा में सरकार है। पार्टी ने निकाय चुनाव में सफलता से साबित कर दिया है कि अब भी वहां उनका ही दबदबा है। भाजपा ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समेत विरोधी दलों का लगभग सफाया कर दिया है। त्रिपुरा में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला पंचायत की करीब सभी सीटों को भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया।

Google Image

85 फीसदी सीटों पर छाई भाजपा, कांग्रेस हैरान

राज्य में शनिवार को त्रिस्तरीय चुनाव करवाए गए थे। ये चुनाव 6646 सीटों में 994 सीटों पर करवाए गए थे। इनमें भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 85% सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर लिया। वहीं कांग्रेस और सीपीआईएम का पंचायत समिति और जिला पंचायत के चुनाव में सूपड़ा ही साफ हो गया। इस नतीजे से कांग्रेस हैरान हो गई है। इस चुनाव की घोषणा जुलाई के शुरुआत में की गई थी।
दोस्तो आपको क्या लगता है भाजपा को ये कैसी जीत मिली है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- zeenews.india.com)

Comments

loading...